फेफड़े और दिल को रखना है स्वस्थ, तो एंटी पॉल्यूशन मास्क जरूर पहनें

एयर क्वालिटी इंडेक्स भारत के अनेक शहरों में अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच चुका है। सांस से जुड़ी समस्याओं जैसे कि अस्थमा के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। ट्रैफिक विभाग में काम करने वाले लोग जोखिम के अधिक निकट रहते हैं, क्योंकि वे धूल एवं अन्य प्रदूषण सहित वाहनों से निकलने वाले कार्बन उत्सर्जन को लेते हैं और दिन के ज्यादातर समय घर से बाहर रहते हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : November 3, 2019 9:29 AM IST

दिवाली के बाद दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में हवा की गुणवत्ता और प्रदूषण गंभीर स्थिति में पहुंच गया है। एयर क्वालिटी इंडेक्स ने 400 का मार्क छुआ है। प्रतिकूल स्थितियों जैसे हवा की धीमी गति और पड़ोस के राज्यों में पराली जलाने से स्थितियां और अधिक चिंतानजक बनी हुई हैं। इससे कई लोगों में श्वांस की समस्या सहित अन्य स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां बढ़ी हैं। इसे ध्यान में रखते हुए प्रदूषण के खिलाफ अपने अभियान के तहत भारत की हाइजिन और वेलनेस ब्रांड पी सेफ ने गुरुग्राम (gurugram) में पॉल्यूशन सेफ एंटी पॉल्यूशन मास्क (anti pollution mask) का वितरण किया।

इस अवसर पर एसीपी ट्रैफिक, गुड़गांव के अखिल कुमार उपस्थित रहे। कंपनी ने गुरुग्राम (gurugram) के सबसे ज्यादा प्रदूषित पुलिस बूथ पर ड्यूटी दे रहे अधिकारियों को भी पॉल्यूशन मास्क का वितरण किया गया।

एयर क्वालिटी कई शहरों में पहुंचा उच्चतम स्तर पर

एयर क्वालिटी इंडेक्स भारत के अनेक शहरों में अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच चुका है। सांस से जुड़ी समस्याओं जैसे कि अस्थमा के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। ट्रैफिक विभाग में काम करने वाले लोग जोखिम के अधिक निकट रहते हैं, क्योंकि वे धूल एवं अन्य प्रदूषण सहित वाहनों से निकलने वाले कार्बन उत्सर्जन को लेते हैं और दिन के ज्यादातर समय घर से बाहर रहते हैं। एंटी पॉल्यूशन मास्क (anti pollution mask) का वितरण इस दिशा में एक सकारात्मक कदम था, जिसका लक्ष्य देश सेवा कर रहे लोगों की मदद करना था।

Air Pollution Hazards : जानें, वायु प्रदूषण से होने वाले स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव, बचने के उपाय

यह मास्क एन 95 फिल्टर (anti pollution N95 dust mask) से लेस होकर प्रीमियम क्वालिटी के हैं, जो हवा के टॉक्सिन को रोक देते हैं। गुरुग्राम के डीसीपी ट्रैफिक पुलिस हिमांशु गर्ग का कहना है कि हम ज्यादातर समय घर के बाहर रहते हैं, खासकर त्योहारों के समय। इससे वे वायु प्रदूषण के खतरे से ज्यादा जुड़े रहते हैं। हम पी सेफ (Pee Safe) की इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में उनके लिए शुभकामाएं व्यक्त करते हैं।

मास्क हार्ट पर पड़ने वाले प्रभाव को करता है कम

एक अध्ययन के अनुसार, पार्टिकल फिल्टर मास्क पहनने से हार्ट और ब्लड वेसल्स पर पड़ने वाला प्रभाव कम हो जाता है। यह एंटी पॉल्यूशन डस्ट मास्क पॉल्यूशन सेफ हवा के 95 प्रतिशत टॉक्सिन को रोक देता है। इसकी अन्य विशेषताओं में ईयर लुप्स के साथ परफेक्ट फेशियल और वॉल्व होना है, जो आसानी से सांस लेने और गर्मी और ह्यूमिडिटी को कम करने में मदद करता है। मास्क डस्ट, माइक्रोगेनिज्म और अन्य बारीक प्रदूषणों को प्रभावी रूप से फिल्टर कर देता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source