... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : May 7, 2020 1:59 PM IST
सेहत के लिए बहुत ही जरूरी है जिंक, इन खाने की चीजों से कर सकते हैं पूर्ति
Zinc Health Benefits: आयरन और कैल्शियम की तरह ही जिंक भी महत्वपूर्ण मिनरल में से (zinc health benefits) एक है। जिंक से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिल (zinc health benefits) हमें मिलते हैं। रोग-प्रतिरोधक प्रणाली (Immunity Boost), स्किन (Skin Problems) और जख्मों के लिए ये महत्वपूर्ण उपचार की भूमिका निभाता है।
शरीर में जिंक की कमी के कारण प्रतिरोधक क्षमता में कमी, स्किन की समस्या, आंखों में समस्या और इसके अलावा अन्य कई समस्याएं होने लगती हैं। मेडिकल एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जिंक के सेवन से डायबिटीज की समस्या को ठीक किया जा सकता है। कुछ ऐसे आहार (Zinc Foods) हैं, जिससे आप जिंक शरीर में की कमी को दूर कर सकते हैं।
मूंगफली जिंक का प्रमुख स्त्रोत माना जाता है। इसके साथ ही मूंगफली में आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन ई, पोटैशियम, फाइबर और फोलिक एसिड जैसे तत्व पाए जाते हैं। मूंगफली में फ्री रेडिकल्स से बचाने वाला ‘रिसवेरेट्राल’ नामक ऐंटी-ऑक्सिडेंट तत्व भी पाया जाता है। इनमें फैट और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बहुत ही कम होती है।
सफेद तिल में जिंक बहुत ही अधिक पाया जाता है। इसके साथ ही तिल में कई तरह के कैल्शियम, बी कॉम्प्लेक्स, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट इत्यादि तत्व पाए जाते हैं। इसमें फोलिक एसिड की भरपूर मात्रा पाई जाती है।
अंडे का पीला पार्ट यानि अंडे की जर्दी खाने के लिए अधिकतर डॉक्टर मना करते हैं, क्योंकि इस भाग में कोलेस्टॉल की मात्रा अधिक होती है। लेकिन अगर जिंक की बात करें, तो अंडे के पीले भाग में काफी मात्रा में पाई जाती है। इसके अलावा इस भाग में फास्फोरस, थाइमिन, विटामिन बी6, विटामिन बी12, फोलेट और पैंथोनिक एसिड जैसे तत्व भी पाए जाते हैं।
जिंक की मात्रा लहसुन में भी बहुत अधिक होती है। इसके साथ ही अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट लहसुन का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर को काफी फायदा पहुंचता है। लहसुन में जिंक से साथ-साथ विटामिन ए, विटामिन बी, आयोडीन, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्निशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
Home Remedies for Liver: कोरोना वायरस से लिवर होता है खराब, इन घरेलू नुस्खों से रखें ख्याल
डायबिटीज से लेकर कई गंभीर बीमारियों के लिए अचूक दवा है गिलोय, जानें इसके कई फायदे