... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : January 17, 2023 10:13 AM IST
कैल्शियम नहीं बल्कि शरीर में इस मिनरल की कमी से होते हैं नाखून पर सफेद दाग! जानें कौन से फूड्स करेंगे कमी दूर
अक्सर आपने गौर किया होगा कि नाखून पर आढे-टेढ़े सफेद निशान दिखाई देते हैं और बहुत से लोग इसे देखकर ये अंदाजा लगा लेते हैं कि शरीर में कैल्शियम की कमी हो गई है। क्या आपने भी कभी ऐसा महसूस किया है? ये बहुत ही आम धारणा है, जिसको ज्यादातर लोग सच मानकर बैठ जाते हैं। अगर आप भी इसे सच मानकर बैठे हुए हैं तो आपको बता दें कि ये कैल्शियम की कमी से नहीं होता है और सिर्फ ये एक मिथ है। आइए आपको बताते हैं शरीर में किस मिनरल की कमी की वजह से नाखूनों पर ये सफेद धब्बे होते हैं।
न्यूट्रिशन एक्सपर्ट पूजा मखीजा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर एक पोस्ट में इस बात पर से पर्दा उठाने का काम किया है। पूजा का कहना है कि आपके नाखूनों पर सफेद धब्बे कैल्शियम की कमी के कारण नहीं बल्कि जिंक की कमी के कारण होते हैं। उन्होंने बताया कि जिंक एक माइक्रो ट्रेस मिनरल है, जिसकी हमारे शरीर को बहुत ज्यादा आवश्यकता होती है, विशेष रूप से दिल, हड्डियों, फेफड़ों और सैकड़ों अन्य एंजाइम्स को। लेकिन एक चीज, जो जिंक को ज्यादा महत्वपूर्ण बनाती है वो ये शरीर इसे स्टोर नहीं कर सकता है। इसलिए हमें जिंक रिच फूड्स का ज्यादा से ज्यादा सेवन करने की जरूरत होती है।
बता दें कि आयरन के बाद जिंक हमारे शरीर में दूसरा सबसे प्रचुर मात्रा में पाया जाने वाला मिनरल है और ये प्रोटीन के उत्पादन, कोशिकाओं की ग्रोथ और उन्हें बांटने, डीएनए संश्लेषण, इम्यूनिटी बूस्ट करने और एंजाइम रिएक्शन जैसे अलग-अलग काम को करने में मदद करता है। पूजा कहती हैं कि जिंक को 'मिरकल मिनरल' के रूप में भी जाना जाता है क्योंकि यह क्रॉनिक स्वास्थ्य समस्याओं को खत्म करने में जादू की तरह काम करता है। इतना ही नहीं ये रातोंरात लक्षणों में सुधार कर सकता है।
पूजा ने जिंक के कुछ डाइटरी सोर्स के बारे में बताते हुए कहा कि जिंक (लगभग 70 प्रतिशत) प्रोटीन, एल्ब्यूमिन से जुड़ा हुआ है। चूंकि 73 प्रतिशत भारतीय प्रोटीन की कमी का शिकार हैं इसलिए जिंक की कमी और भी ज्यादा पाई जाती है, जिसकी वजह से ये नाखून पर सफेद निशान दिखाई देने लगते हैं।
जिंक की कमी का पता लगाना मुश्किल है क्योंकि ये हमारी कोशिकाओं में बहुत कम मात्रा में मौजूद होता है। इसका पता सिर्फ ब्लड टेस्ट के माध्यम से लगाया जा सकता है। हालांकि अगर आपको ये लक्षण दिखाई देते हैं तो जिंक की कमी की पहचान करने में मदद मिल सकती हैः
1-काफी देर तक नींद न आना ।
2-आपका इम्यून सिस्टम कमजोर होता है।
3-यौन इच्छा में कमी।
4-आसानी से वजन बढ़ जाना।
5- आपके दांत सड़ जाते हैं और मसूढ़ों से खून आने लगता है।
6-आपके हाथ और चेहरे पर झुर्रियां आने लगती है।
7- चेहरे पर मुंहासे आना
8-चोट या घाव का देर से भरना।
इन फूड्स से दूर करें जिंक की कमी
1-सीप
2-क्रैब और लॉबस्टर
3-मांस और पॉल्ट्री
4-मशरूम, पालक, ब्रोकली, लहसुन और केल जैसी सब्जियां
5-फलियां जैसे छोले और बीन्स
6-नट और बीज जैसे एडामेम, पाइन, चिया और कद्दू
7-साबुत अनाज जैसे ब्राउन राइस, ओट्स और क्विनोआ
8-कॉर्नफ्लेक्स, मूसली, जैसे ब्रेकफास्ट ऑप्शन
9-दूध से बने खाद्य पदार्थ
10-डार्क चॉकलेट