Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
भारत में करीब साढ़े सात करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं, जिनकी उम्र 20 से लेकर 79 साल के बीच के लोगों की है। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने दिसंबर 2021 में लोकसभा के एक सत्र के दौरान कहा था कि देश में 2045 तक डायबिटीज रोगियों की संख्या बढ़कर 12.5 करोड़ तक पहुंच जाएगी, जो कि गंभीर रूप से एक चिंता का विषय है। अब लोगों के सामने दिक्कत ये है कि आप कैसे डायबिटीज को कंट्रोल करने में अपनी पूरी कोशिश कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपका खाने का अंदाज ही आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल कर सकता है।
एक नई स्टडी में इस बात का खुलासा हुआ है कि इंसुलिन लेवल को कंट्रोल करने के लिए आपको कार्ब से पहले सब्जियां और प्रोटीन खाना चाहिए। आपकी थाली में मौजूद फूड्स की विविधता ही मोटे लोगों में खाने के बाद ग्लूकोज और इंसुलिन को तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं। डायबिटीज केयर जर्नल में प्रकाशित इस स्टडी से ये बात सामने आई है।
न्यूयॉर्क शहर के वेइल कॉर्नेल मेडिकल कॉलेज के शोधकर्ताओं के एक समूह ने ये अध्ययन किया है। ये शोध आपको खाने के तरीके पर जोर देता है। इस अध्ययन में ये खुलासा हुआ है कि आपको सब्जियां और प्रोटीन कार्बोहाइड्रेट से पहले खाने चाहिए। शोधकर्ताओं ने ये पता लगाया कि कार्ब से पहले प्रोटीन और सब्जियां खाने पर ग्लूकोज लेवल में 29 प्रतिशत, 37 प्रतिशत और 17 प्रतिशत की कमी देखी गई। ये कमी शुगर मापने के 30, 60 और 120 मिनट के बाद थी।
अध्ययन के वरिष्ठ लेखक डॉ लुई एरोन कहते हैं कि इस खोज के आधार पर डायबिटीज रोगियों को 'यह मत खाओ' कहने के बजाय ये कहना चाहिए कि इससे पहले इसे खा लो।
डॉ एरोन कहते हैं कि किसी भी व्यक्ति को कार्बोहाइड्रेट इनटेक में कमीकरने के लिए कहना मुश्किल है। लेकिन यह अध्ययन एक आसान तरीका आपको बताता है, जिससे रोगी अपने ब्लड शुगर लेवल और इंसुलिन लेवल को कम कर सकते हैं।
इस जानकारी को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखीजा कहती हैं कि संतुलित खाओ लेकिन स्मार्ट खाओ!" पूजा कहती हैं कि आपको दिन के नाश्ते और दूसरे भोजन के बीच में क्या खाए इस बात पर नहीं बहस नहीं करनी चाहिए। आपको बस इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि उन्हें दूसरे के ठीक बाद खाएं, बस ये ऑर्डर मायने रखता है।
उन्होंने कहा कि सामान्य रूप से भारतीय दोपहर के भोजन में चावल या रोटी जरूर खाते हैं जबकि उनकी दूसरी प्रायरटी दाल और सब्जी या मांसाहारी व्यंजन की होती है। हेल्दी खाने की आपकी आदतें डायबिटीज को कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाती है।