... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : April 8, 2019 4:38 PM IST
विश्वभर में मौत का सबसे बड़ा कारण क्या है ? ज्यादातर लोगों को यह लगता होगा कि कैंसर, डायबिटीज और एड्स जैसी बीमारियों की वजह से लोग मरते होगें। लेकिन ऐसा नहीं हैं क्योंकि एक नये शोध से पता चला है कि विश्वभर में मरने वाले लोगों में सबसे ज्यादा लोगो अपने खाने की वजह से मरते हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में सबसे मसहूर पत्रिका द लैंसेंट में प्रकाशित शोध में कहा गया है कि डेली डाइट का असर इंसान की सेहत पर स्मोकिंग से भी ज्यादा खतरनाक पड़ता है। आंकड़ों की माने तो हर 5वां इंसान खराब डाइट की वजह से मरता है।
डाइट की वजह से मौत तो होती है लेकिन कौन-कौन से खाने मौत के मुख्य कारण है ? शोध के अनुसार खाने में उपयोग किया जाने वाला नमक मौत का सबसे प्रमुख कारण है। शोध के अनुसार नमक को किसी भी तरीके से इस्तेमाल किया जाय मौत का मुख्य कारण नमक हर हाल में रहता है।
शोधकर्ताओं का कहना है कि यह शोध मोटापा को लेकर नहीं है बल्कि इस शोध का संबंध खराब गुणवत्ता वाली डाइट की वजह से हार्ट को होने वाले नुकसान और डाइट की वजह से होने वाले कैंसर से है।
द ग्लोबल बार्डन ऑफ डिजीज के नाम से प्रकाशित इस शोध में दुनियाभर में लोग कैसे और किन कारणों से मर रहे हैं उसका विश्लेषण किया गया है। शोध में दुनियाभर के अलग-अलग देशों के लोगों की डाइट और खाने की आदत का अनुमान लगाया है। शोध में यह जानने की कोशिश की गयी है कि ज़िंदगी कम करने के लिए डाइट के कौन-कौन से खाने मुख्य वजह बन रहे हैं।
शरीर में ब्लड प्लेटलेट्स और प्रोटीन की मात्रा ठीक रखने के लिए खाएं ये तीन चीजें।
शोध में जो डाइट सबसे खराब पायी गयी उनमें वो फूड शामिल हैं जिनमें ज्यादा नमक उपयोग में लाया जाता है। शोध में यह भी पता चला कि लोगों की मौत का दूसरा सबसे प्रमुख कारण है साबुत अनाज को खाने में या डाइट में कम शामिल करना। तीसरा सबसे बड़ा कारण लोगों की डाइट में कम फलों का सेवन भी पाया गया है। साबुत अनाज न खाने की वजह से 30 लाख लोगों की मौत तो वहीं कम फल खाने की वजह से 20 लाख लोगों की मौत का होना पाया गया है।
शोध में मुख्यतः तीन तरह की बातें सामने आयी हैं जो बताती हैं कि जो लोग ज्यादा नमक और कम साबुत अनाज और फल का कम सेवन करते हैं उनकी मौत जल्दी होती है। इसके अलावा जो लोग नट्स, बीज, सब्जियां, ओमेगा-3 वाली डाइट नहीं लेते हैं उनकी भी मौत जल्दी होती है।
शोध के अनुसार विश्व में ज्यादातर लोग खराब खाना खाते हैं। शोद में शामिल 11 मिलियन लोगों में से 10 मिलियन लोगों की डाइट खराब पायी गयी है। खराब डाइट की वजह से सबसे ज्यादा लोग दिल की बीमारियों के शिकार पायेग गये।
शोध में जो आंकड़े आये उसके अनुसार सबसे कम खाया जाने वाला जो अच्छा खाद्य पदार्थ है वो ड्राय फ्रूट्स है जिसे नट्स या बीज भी कहते हैं। शोध में शामिल ज्यादातर लोग लाइफ में बहुत कम खाते हैं ड्रायफ्रूट्स।
शोध में शामिल लोगों के अनुसार लोगों में हेल्दी चीजों को लेकर कोई खास समझ नहीं है। हेल्दी डाइट को लोग मुख्य भोजन के तौर पर इस्तेमाल भी नहीं करते हैं। शोध में यह भी पाया गया कि दुनियाभर में लोगों की डाइट में फ्रिजी ड्रिंक्स का चलन भी बढ़ रहा है। फ्रिजी ड्रिंक्स सेहत के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं होती है। शोधकर्ताओं का यह भी माना जाता है कि प्रचार माध्यमों में हेल्दी डाइट की जगह चीनी और फैट वाली चीजों को शामिल किया जाता है।
गर्मी के मौसम में डायबिटीज मरीज इन तरीकों से कम कर सकते हैं ब्लड शुगर लेवल।