... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : May 22, 2019 6:55 PM IST
लाल मिर्च सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढाती बल्कि यह आपको कई खतरनाक बीमारियों से बचाने में भी मदद करती है। © Shutterstock.
लाल मिर्च का नाम सुनते ही उसका तीखापन याद आ जाता है। नमक के बाद अगर कोई मसाला खाने का जायका ही बदल देता है तो वह है लाल मिर्च। पर क्या आप जानते हैं कि लाल मिर्च सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाती, बल्कि यह आपको कई गंभीर बीमारियों से बचाने में भी मदद करती है। हाल ही में हुई एक स्टडी में इस बात का दावा किया गया है कि यह लंग्स कैंसर यानी फेफड़ों के कैंसर से बचाने में भी आपकी मदद करती है। आइए जानते हैं लाल मिर्च के सेहत को होने वाले लाभ।
यह भी पढ़ें - जानिए लद्दाख स्पेशल बटर कॉफी पीने के फायदे
एक्सपेरिमेंटल बायॉलजी में प्रकाशित इस स्टडी में कहा गया कि मिर्च में कैपसाइसिन (Capsaicin) नाम का एक कंपाउंड मिलता है जोकि लंग कैंसर की रोकथाम में सहायक होता है। पुरुषों और महिलाओं में लंग कैंसर के कई मामले सामने आए हैं। यह आंकड़ा पुरुषों के मामले में अधिक है और इस लिहाज से यह स्टडी एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखी जा रही है।
ह भी पढ़ें – ज्यादा जूस पीना भी हो सकता है सेहत के लिए खतरनाक, जानें क्यों
इस स्टडी के लिए शोधकर्ताओं ने मनुष्यों के नॉन-स्मॉल सेल लंग कैसर सेल्स को कल्चर किया और पाया कि कैपसाइसिन नाम के कंपाउड ने कैंसर फैलने की प्रक्रिया यानी मेटास्टेसिस को पहली ही स्टेज पर रोक दिया। इसके अलावा शोधकर्ताओं ने चूहों पर भी यह एक्सपेरिमेंट किया। उन्होंने चूहों को कैपसाइसिन रिच डायट खिलाया और पाया कि उनमें मेटास्टेटिक कैंसर सेल्स की संख्या उन चूहों के मुकाबले बेहद कम थी जिन पर परीक्षण नहीं किया गया था।
इस स्टडी से यह भी पता चला कि कैपसाइसिन कंपाउंड Src प्रोटीन को भी ऐक्टिव होने से रोक देता है। यह प्रोटीन कैंसर सेल्स के फैलाव और ग्रोथ में मदद करता है। अब चूंकि मिर्च सेहत के लिए इतनी फायदेमंद है तो उसे डायट में अवश्य शामिल किया जाना चाहिए।
पुरुषों को खासकर हरी मिर्च ज्यादा खानी चाहिए क्योंकि यह प्रोस्टेट कैंसर की रोकथाम में भी सहायक है। इसके अलावा इसमें ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स भी भरपूर मात्रा में होते हैं और यह ब्लड सर्कुलेशन में भी मदद करती है।