... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Updated : July 22, 2018 5:10 PM IST
अचार भारतीय खानपान का अहम हिस्सा है। डायनिंग टेबल पर मौजूद अचार का जार भूख को और बढ़ा देता है। सिर्फ इतना ही नहीं खाना अगर स्वाद में कुछ कम भी हो तो भी अचार उस कमी को पूरा कर देता है। अलग-अलग मौसम में अलग-अलग फलों और सब्जियों का अचार बनाया जाता है। जिनके सेवन से न सिर्फ स्वाद बल्कि सेहत का भी मुनाफा होता है।
अलग देश अलग अचार
भारत में जहां सब्जियों और फलों में तेल और मसाले मिलाकर अचार बनाया जाता है, वहीं जापान, चीन आदि देशों में सोया सॉस मिलाकर अचार बनाए जाते हैं। वहीं अमेरिकी देशों में सब्जियों में सिरका डालकर उनका अचार की तरह सेवन करने का चलन है। पर अचार के संपूर्ण स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए जरूरी है कि अचार घर पर ही बनाएं। बाजार में मिलने वाले अचार में कई तरह के एसिड और टाटरी आदि का भी प्रयोग किया जाता है। ये रसायन सेहत पर बहुत बुरा प्रभाव डालते हैं, जिससे कई तरह के कैंसर होने का भी खतरा रहता है।
मौसम के अचार
गर्मियों के मौसम में जहां आम का अचार खूब डाला जाता है, वहीं सर्दियों में गाजर और गोभी का अचार पसंद किया जाता है। नींबू और मिर्च का अलग-अलग तरह से डाला गया अचार हर मौसम में डायनिंग टेबल पर राज करता है। इनके अलावा कुछ लोग प्याज, आलू और अन्य सब्जियों का भी अचार बनाने में माहिर होते हैं। आंवले का अचार तो कई औषधीय गुणों से भरपूर है। जिससे स्वास्थ्य, सौंदर्य और मेमोरी तीनों का ही फायदा होता है।
अचार के स्वास्थ्य लाभ
अचार खाने से पाचन क्रिया अच्छी होती है। दरअसल पेट में अच्छे और बुरे दोनों तरह के जीवाणु होते हैं, जब आप किसी भी प्रकार की एंटीबॉयटिक दवा का सेवन करते हैं, तब अच्छे जीवाणु समाप्त हो जाते हैं। इससे पाचन क्रिया प्रभावित होती है और खाना आसानी से नहीं पचता है। जबकि अचार में नमक होता है जो प्रोबॉयोटक्स के विकास में सहायक है। इससे पाचन क्रिया में सुधार होता है।
अचार को बनाने के लिए फलों और सब्जियों का प्रयोग होता है, इसके लिए सब्जियों और फलों को बिना पकाये प्रयोग करते हैं। जिससे सब्जियों और फलों में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स समाप्त नहीं होते हैं। यही एंटी-ऑक्सीडेंट अचार के जरिये शरीर में पहुंचते हैं और मुक्त कणों यानी फ्री रैडिकल्स से शरीर को बचाते हैं। जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों का कारण बनता है।
अचार पेट के साथ-साथ दिमाग के लिए भी फायदेमंद होते हैं। अचार में पाये जाने वाले प्रोबॉयोटिक्स बैक्टीरिया दिमाग के लिए भी फायदेमंद होते हैं। कुछ शोधों में यह बात साबित हो चुकी है कि केंद्रीय तंत्रिका प्रणाली और दिमाग के बीच में गहरा संबंध होता है, अगर पेट सही रहे तो दिमाग भी सही तरह से काम करता है।
यह भी पढ़ें - वजन कम कर रहे हैं तो खाने में शामिल करें ये जादुई मसाला
बच्चों के लिए फायदेमंद
अचार बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है, बच्चे अगर अचार खाने के लिए कहें तो उन्हें कभी मना मत कीजिए। अचार बच्चों के पूरे शरीर के लिहाज से फायदेमंद है, यह बच्चों की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत कर बीमारियों से बचाता है। अचार खाने से बच्चों को कोल्ड और फ्लू नहीं होता है। गर्भवती महिलाओं के लिए भी यह फायदेमंद है।
चित्रस्रोत: shutterstock.