मीट-मछली ही नहीं आयुर्वेद में दूध के साथ इन फल और सब्जियों को भी खाना है मना, जानिए क्यों?

Milk and bad combination :  दूध के साथ कुछ फलों और सब्जियों का सेवन करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं इन फल और सब्जियों के बारे में विस्तार से-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : September 26, 2023 2:38 PM IST

Dangerous Food Combinations With Milk : हम में से अधिकांश लोग सुबह ब्रेकफास्ट में या फिर रात को सोने से पहले 1 गिलास दूध पीना पसंद करते हैं। इससे पाचन क्रिया बेहतर होती है। साथ ही शरीर को भरपूर रूप से कैल्शियम और प्रोटीन प्राप्त होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूध के साथ कुछ चीजों का सेवन गलत माना जाता है। हम में से कई लोग इस बात से वाकिफ होंगे कि दूध के साथ मीट-मछली का सेवन नहीं करना चाहिए, तो इससे पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं दूध के साथ कुछ फलों और सब्जियों का सेवन भी मना है। जी हां, शायद आप में से कई लोग इस बात से अंजान हों, लेकिन आज हम आपको इस बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं दूध के साथ किन फल और सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए और क्यों? (Foods not to consume with milk in Hindi.)

दूध के साथ न खाएं ये सब्जियां (Milk and bad combination)

दूध के साथ करेला, भिंडी और कटहल जैसी सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, अगर आप दूध के साथ या फिर दूध पीने के तुरंत बाद इन चीजों का सेवन करते हैं, तो इससे पाचन तंत्र में गड़बड़ीहो सकती है। साथ ही इससे एग्जिमा और स्किन इन्फेक्शन जैसी परेशानियां हो सकती है। ऐसी स्थिति में आपको दूध के साथ इन सब्जियों का सेवन करने से बचना चाहिए।

दूध के साथ केला न खाएं

बॉडी बिल्डिंग करने वाले लोग अक्सर दूध और केला खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आयुर्वेद के अनुसार, केला और दूध का कॉम्बिनेशन गट हेल्थ के लिए सही नहीं होता है। यह आपके पाचन तंत्र के लिए विषैला साबित हो सकता है। इससे पाचन कमजोर हो जाता है, जिसकी वजह से अपच, कब्ज, एसिडिटी जैसी परेशानी हो सकती है।

दूध के साथ न खाएं खट्टे फल

संतरा, नींबू और अन्य सिट्रिक फ्रूट्स में एसिड होता है, जिसका सेवन दूध के साथ करने से बचना चाहिए। जरा आप सोचकर देखिए कि जब आप दूध में नींबू डालते हैं, तो यह तुरंत फट जाता है। ऐसे में दूध पीने के तुरंत बाद खट्टे फलों का सेवन करने से पेट का क्या हाल होगा। इसकी वजह से उल्टी, दस्त, खट्टी डकार, पेट में ब्लोटिंग की परेशानी इत्यादि होने की संभावना होती है।

दूध के साथ इन फलों को खाने से भी बनाएं दूरी

दूध के साथ कुछ फलों का सेवन करना हेल्दी हो सकता है। लेकिन कई ऐसे फल हैं, जिसे आपको दूध में मिक्स करके या फिर दूध पीने के तुरंत बाद या पहले नहीं खाना चाहिए। इन फलों में न सिर्फ केला और खट्टे फल शामिल हैं। बल्कि आम, एवोकाडो, खजूर जैसे फलों का सेवन करने से भी आपको बचना चाहिए।

दूध के साथ अगर आप इन चीजों का सेवन करते हैं, तो आपका पेट खराब हो सकता है। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि हर व्यक्ति का शरीर अलग-अलग तरह से रिएक्ट करता है। ऐसे में इस कॉम्बिनेशन का प्रभाव या उसकी गंभीरता व्यक्ति की शारीरिक स्थिति पर निर्भर करती है। ऐसे में अगर आप अपने आहार में किसी तरह का बदलाव कर रहे हैं, तो इस स्थिति में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source