... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Updated : August 22, 2019 6:58 PM IST
पपीते के नुकसान, stomach problem with papaya.पपीता ब्लड शूगर के लेवल को कम कर सकता है, जो डायबिटीज रोगियों के लिए खतरनाक है। © Shutterstock
पपीता एक बेहतरीन फ्रूट माना जाता है। लोगों में अकसर ऐसी धारणा है कि पपीता किसी को भी, कभी भी दिया जा सकता है। इसके हमेशा फायदे ही होते हैं। पर कई गुणों से भरा पपीता कई बार स्वासथ्य के लिए हानिकारक (Health hazards of papaya) भी हो सकता है। खासतौर से डायबिटीज में। आइए जानें क्या हैं वे कारण जब पपीता करने लगता है सेहत को नुकसान (Health hazards of papaya)।
पपीते को उसके यह जीवाणुरोधी गुण के लिए जाना जाता है, यह पाचन क्षमता को बढ़ावा देता है। इस फल के लगभग हर हिस्से का उपयोग किया जा सकता है। यह एंटीऑक्सीडेंट कैरोटीनोइड जैसे कि बीटा-कैरोटीन का एक अच्छा स्रोत है। बीटा-कैरोटीन हमारी नजर की रक्षा करता है। इसके अलावा, पपीते के पत्तों को डेंगू बुखार में भी काफी प्रभावी माना गया है।
पपीता लंबे समय से मीट टेंडरिज़र के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। फाइबर से भरपूर पपीता कब्ज जैसी समस्याओं से भी छुटकारा दिलाता है। इसके साथ ही पेट की बीमारियों में भी पपीता खाने की ही सलाह दी जाती है। यह पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है।
यह भी पढ़ें - बच्चे चाहिए फिट, तो पापा खूब खाएं प्रोटीन
पपीता ब्लड शूगर के लेवल को कम कर सकता है, जो डायबिटीज रोगियों के लिए खतरनाक (Health hazards of papaya) हो सकता है। ऐसे में अगर आप मधुमेह के रोगी हैं, तो डॉक्टर से परामर्श करना हमेशा सर्वोत्तम रहेगा।
ज्यादातर हेल्थ एक्सपर्ट गर्भवती महिलाओं (Health hazards of papaya) को पपीता खाने से बचने की सलाह देते हैं, क्योंकि पपीते के बीज और जड़ भ्रूण को नुकसान पहुंचा सकते हैं। पपीते में लेटेक्स की हाई मात्रा होती है जो गर्भाशय सिकुड़न का कारण बन सकती है। पपीते में मौजूद पपेन शरीर की उस झिल्ली को नुकसान पहुंचा सकता है जो भ्रूण के विकास के लिए आवश्यक है।
पपीते में भारी मात्रा में फाइबर पाया जाता है। कब्ज होने पर ये आपको फायदा दे सकता है, लेकिन ये आपका पेट खराब (Health hazards of papaya) भी कर सकता है। इसके अलावा, पपीते की बाहरी त्वचा में लेटेक्स होता है, जो पेट को अपसेट कर सकता है और पेट दर्द का कारण भी बन सकता है।
पपीते में मौजूद पपेन से एलर्जी होने की संभावना होती है। इसके अधिक सेवन से रिएक्शन के तौर पर सूजन, चक्कर आना, सिरदर्द, चकत्ते और खुजली जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
पपीता में मौजूद एंजाइम पपेन को संभावित एलर्जी भी कहा जाता है। अत्यधिक मात्रा में पपीते का सेवन अस्थमा, कंजेशन और जोर जोर से सांस लेना जैसी विभिन्न श्वसन संबंधी विकार पैदा कर सकता है।
यह भी पढ़ें - नहीं बनाया खाने का टाइम टेबल, तो अब बना लें, वरना हो सकती हैं ये परेशानियां