
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : July 13, 2020 9:01 PM IST
गर्मियों के फल
तेज गर्मी और शरीर पर आग के गोले जैसी पड़ने वाली गर्म हवा हमारे शरीर को बहुत नुकसान पहुंचाती है। जो लोग बाहर जाते हैं या जिनका ज्यादा फील्ड का काम होता है वह गर्मियों के मौसम में कई रोगों की चपेट में आ जाते हैं। ऐसे मौसम में डिहाइड्रेशन, सिर में दर्द, चक्कर आना, कमजोरी और पेट की समस्या जैसे रोग होना बहुत आम हो जाते हैं। वैसे तो यह सभी समस्याएं बढ़ती गर्मी की वजह से होती है लेकिन शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी इनके पीछे का एक कारण हो सकती है। हेल्दी डाइट के सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है जिससे बीमारियों की चपेट में आने की संभावना बढ़ जाती है। आज हम आपको कुछ ऐसे फल बता रहे हैं जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करने से कई रोगों से बचा जा सकता है।
यह गर्मियों का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला फल है। यह बॉडी को हाइड्रेट रखने के साथ ही जरूरी पोषक तत्व भी देता है। एक तरबूज में करीब 92% पानी होता है और साथ ही ये विटामिन ए, बी 6, सी, अमीनो एसिड, आहार फाइबर, कैल्शियम और आयरन आदि से भी लैस होता है। तरबूज में भारी मात्रा में लाइकोपीन हेाता है जो कैरोटीनॉयड फाइट्यूट्रिएंट होता है यह हड्डी और हृदय के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
यह बॉडी को हाइड्रेट रखने वाला एक ऐसा फल है जिसकी खेती वाशिंगटन राज्य में की जाती है। हालांकि यह फल हमारे देश भी मिलता है। ये चेरी फल स्वादिष्ट होने के साथ ही पोषक तत्वों से लैस भी होता है। अपनी क्यूलनेरी प्रॉपर्टीज के चलते इसे गर्मियों का बेस्ट फल माना जाता है। इस फल की एक विशेषता यह भी है कि इसका सीजन जून महीने में शुरू होता है और इसी महीने के अंत तक खत्म भी हो जाता है। इसके सेवन से शरीर को तमाम जरूरी एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं।
सॉफ्ट, मीठा और गोल आकार का ये फल पोषक तत्वों का खजाना होता है। आलूबुखारा फाइबर, सोर्बिटोल और आइसटिन का मिश्रण होता है जो गर्मियो में होने वाली सबसे आम समस्या कब्ज और पेट की समस्या का इलाज करता है। आलूबुखारे के सेवन से पाचन क्रिया भी आसान होती है। यह आपके दिल, उच्च रक्तचाप और स्ट्रोक की संभावना को भी कम करता है।इस फल का सेवन एंथोसायनिन के कारण टाइप -2 डायबिटीज और स्तन कैंसर की संभावना को कम करने में मदद करता है। इन्हीं सब विशेषताओं के चलते तमाम डाइटिशियन इसे डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं।