क्या आप जानते हैं ? खराब डायट की आदत से हो सकता है कैंसर

खराब खाने से ब्रेस्ट कैंसर, अग्नाशय, गर्भाशय, स्किन, प्रोस्टेट, आंत और एसोफेगस कैंसर होने का खतरा अधिक होता है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : October 1, 2018 2:12 AM IST

कैंसर की वजह से दुनियाभर में हर साल कई जानें जाती हैं। कई शोधों में यह बात सामने आती ही रहती है कि हमारी जीवन शैली की वजह से ही कैंसर होता है। हाल ही में एक डायट एक्सपर्ट्स ने दावा किया है कि खराब खाने की वजह से कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है। विशेषज्ञ की माने तो कैंसर को खूद से दूर रखने के लिए ग्रीन टी, कुरकुमीन, अनार और फूलगोभी जैसे पॉलीफेनॉल से भरपूर सब्जियों का सेवन करना चाहिए। खराब खाना खाने से कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है।

डायट एक्सपर्ट्स की मानें तो जो भी हम डायट लेते हैं उसमें एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा ज्यादा रखना चाहिए। मेकिस्को के जनरल हॉस्पिटल की क्लीनिकल न्यूट्रिशन विभाग की प्रमुख वेनेसा फुक्स ने बताया, “मुख्य चीजों में हम जो खा सकते हैं उनमें इसके एंटीऑक्सीडेंट गुणों में विशेष रूप से पॉलीफेनॉल के संबंध में हो सकता है।”

उन्होंने कहा, “वैज्ञानिक रूप से साबित हो चुका है कि पॉलीफेनॉल तत्वों से समृद्ध खाद्य पदार्थो में एंटीऑक्सीडेंट और उत्तेजक विरोधी प्रभाव होते हैं, जिससे अन्य फायदों के साथ कम न्यूरोडिजनरेशन, धीमी गति से उम्र बढ़ने और एंटी-कैंसरोजेनेसिस शामिल होता है।”

ये भी पढ़ेंः एंडोमेट्रियल कैंसर के 6 संकेत जो महिलाओं को जरूर जानना चाहिए। 

ये भी पढ़ेंः “लिवर सिरोसिस” क्यों है कैंसर से भी ज्यादा खतरनाक।

उन्होंने कहा कि यही कारण है कि पॉलीफेनॉल के संबंध में खराब आहार ब्रेस्ट कैंसर, अग्नाशयी, गभार्श्य, स्किन, प्रोस्टेट, आंत और एसोफेगस कैंसर समेत अन्य तरह के कैंसर का अधिक जोखिम रहता है।

उन्होंने कहा, “उदाहरण के लिए ग्रीन टी ब्रेस्ट और प्रोस्टेट कैंसर कोशिकाओं के फैलाव को रोकती है, जबकि कुरकुमीन और अनार प्रोस्टेट कैंसर कोशिकाओं के विकास को धीमा करते हैं।”

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source