Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

30 दिनों तक चिया सीड्स खाने से शरीर में दिखते हैं ये 5 बदलाव, हर कोई पूछेगा फिटनेस का राज

Benefits Chia seeds for 1 month : लगातार 30 दिनों तक चिया सीड्स का सेवन करने से शरीर में कई तरह के बदलाव नजर आ सकते हैं। आइए जानते हैं इन बदलावों के बारे में विस्तार से-

30 दिनों तक चिया सीड्स खाने से शरीर में दिखते हैं ये 5 बदलाव, हर कोई पूछेगा फिटनेस का राज
Chia seeds for 1 month

Written by Mishra Kishori |Updated : November 19, 2024 3:51 PM IST

Chia seeds for 1 month : चिया सीड्स के बारे में आपने काफी ज्यादा सुना होगा। यह एक ऐसा बीच है, जो दिखने में काफी साधारण लेकिन स्वास्थ्य के लिए काफी जबरदस्त माना जाता है। इसमें न सिर्फ फाइबर, बल्कि कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्ल, ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जिससे आपकी कई तरह की परेशानियां दूर हो सकती हैं। अगर आप चिया सीड्स को अपने आहार में जोड़ते हैं, तो इससे न सिर्फ आपका वेट लॉस होगा बल्कि कई तरह की समस्याएं भी दूर हो सकती हैं। आइए जानते हैं 30 दिनों तक लगातर चिया सीड्स खाने (Chia Seeds for 30 Days)  से शरीर में क्या बदलाव होंगे?

पोषक तत्वों का है बेहतरीन खजाना

लगातार 30 दिनों तक अगर आप चिया सीड्स का सेवन करते हैं, तो इससे आपकी कई परेशानियां कम हो सकती हैं। क्योंकि इसमें कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए आवश्यक माने जाते हैं। आइए जानते हैं इन पोषक तत्वों के बारे में-

प्रोटीन का है अच्छा सोर्स : चिया सीड्स में लगभग 20% प्रोटीन होता है, जो एथलीटों और बॉडी बिल्डर्स के लिए अच्छा माना जाता है।

Also Read

More News

फाइबर है बेहतरीन सोर्स : इनमें प्रति 100 ग्राम लगभग 35 ग्राम फाइबर होता है, जिसमें से 1/3 घुलनशील फाइबर होता है। ऐसे में यह आपके पाचन तंत्र के लिए काफी अच्छा सोर्स हो सकता है।

ओमेगा-3 से है भरपूर : चिया बीज ALA ओमेगा-3s का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है। यह आपके दिल और दिमाग के स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन सोर्स है।

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर : चिया सीड्स में क्वेरसेटिन और केम्पफेरोल जैसे सुरक्षात्मक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो सेलुलर स्वास्थ्य के लिए अच्छा विकल्प होता है।

मिनरल्स से भरपूर : चिया बीज कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और आयरन से भरपूर होते हैं। यह हड्डियों के स्वास्थ्य को बेहतर करने के साथ-साथ ऊर्जा को बढ़ाने के लिए सही माने जाते हैं।

30 दिनों तक चिया सीड्स खाने से दिखने वाले बदलाव क्या है?

शुगर रहता है कंट्रोल

चिया सीड्स फाइबर का अच्छा सोर्स है, जिससे इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम किया जा सकता है। इसमें ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। साथ ही यह आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर सकता है।

दिल को रखे स्वस्थ

चिया सीड्स आपके हार्ट हेल्थ को बेहतर करने में काफी हद तक प्रभावी माना जा सकता है। इसमें क्वेरसेटिन नामक एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जिससे हार्ट संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद मिल सकती है। इसके साथ ही यह फाइबर से भरपूर होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकता है।

वजन को तेजी से करे कम

लगातार 30 दिनों तक चिया सीड्स का सेवन करने से आपके शरीर का बढ़ता वजन कम हो सकता है। इसमें करीब 35% फाइबर होता है, जिससे आपका वजन कम हो सकता है। साथ ही यह पेट को फैलने से रोक सकता है। इससे अपच, पेट में बनने वाली गैस जैसी परेशानियां दूर हो सकती  हैं।

शरीर रहेगा हाइड्रेट

चिया सीड्स के सेवन से शरीर को हाइड्रेटेड किया जा सकता है। अगर आप लगातार चिया सीड्स का सेवन करते हैं, तो इससे डिहाइड्रेशन की परेशानी काफी हद तक कम हो सकती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

कोलेस्ट्रॉल रहेगा कंट्रोल

लगातार कुछ दिनों तक अगर आप चिया सीड्स का सेवन करते हैं, तो इससे काफी हद तक आपके शरीर का कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल हो सकता है। इसमें फाइबर काफी अच्छी मात्रा में पाई जाती है, जो कोलेस्ट्रॉल घटाने में मददगार साबित हो सकता है।