
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : January 20, 2023 5:28 PM IST
Stomach Cancer: पेट का कैंसर जिसे गैस्ट्रिक कैंसर के रूप में भी जाना जाता है। गैस्ट्रिक कैंसर भारत में पुरुषों में पांचवां सबसे आम कैंसर है और महिलाओं में सातवां सबसे आम कैंसर है। गैस्ट्रिक कैंसर अनुवांशित रूप से होने का खतरा सिर्फ 1% से 3% होता है। पेट का कैंसर पेट की कोशिकाओं के डीएनए में आनुवंशिक परिवर्तन के कारण होता है। यह हेलिकोबैक्टर पाइलोरी नामक एक सामान्य बैक्टीरिया की वजह से होता है। इसकी वजह से पेट में सूजन और अल्सर का कारण बनता है। पेट के कैंसर का जोखिम कम करने के लिए आप कई तरह के खाद्य पदार्थों को सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ खाद्य पदार्थों के बारे में-
आधुनिक समय में गलत खानपान की वजह से पेट के कैंसर का खतरा काफी तेजी से बढ़ रहा है। आइए जानते हैं किस तरह के आहार से पेट के कैंसर के खतरों को कम करें?
पेट के कैंसर के जोखिमों को कम करने के लिए आप अपने आहार में एवोकाडो, पपीता, कद्दू, शकरकंद, मक्का, अंडे की जर्दी, पालक कैरोटीनॉयड से भरपूर कुछ खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं। इससे पेट के कैंसर को रोकने में मदद मिल सकती है।
गैस्ट्रिक कैंसर के खतरों से बचने के लिए आप विटामिन सी से भरपूर आहार का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए अपने आहार में संतरे, मिर्च, स्ट्रॉबेरी, ब्रोकली, आलू, शिमला मिर्च, टमाटर, आम इत्यादि विटामिन सी से भरपूर आहर को डाइट में शामिल करें। इससे गैस्ट्रिक कैंसर से बचाव कर सकते हैं।
विटामिन सी एंटीऑक्सिडेंट यौगिक हैं, जो आमतौर पर खट्टे फलों और बेरीज में पाए जाते हैं। खट्टे फल और बेरीज एंटीऑक्सीडेंट का समृद्ध स्रोत हैं।
विटामिन सी और कैरोटेनॉयड्स एंटीऑक्सिडेंट के रूप में कार्य करने में मददगार होते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स की मदद से डीएनए की क्षति और कैंसर के खतरों को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा यह शरीर में ऑक्सीजन के प्रवाह को बेहतर कर सकता है। पेट के कैंसर से बचाव के लिए विटामिन सी और कैरोटीनॉयड से भरपूर आहार आपके लिए काफी प्रभावी हो सकता है।
पेट का कैंसर काफी घातक हो सकता है। ऐसे में इस घातक बीमारी के लक्षणों को नजरअंदाज न करें। इस बीमारी के होने की संभावना को कम करने के लिए आप इन आहार का सेवन करें। हालांकि, ध्यान रखें कि पेट से जुड़ी किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।