आप भी करते हैं सोशल मीडिया पर फूड डायट फॉलो, जानें क्या हो सकता है आपके साथ

इंस्टाग्राम पर कुछ लोग हेल्दी फूड के हैश टेग चलाते हैं, जिन्हें देखकर लोग न्यूट्रिएंट की कमी वाला भोजन करने लगते हैं। इससे आप बीमार भी पड़ सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : August 1, 2018 11:35 AM IST

आजकल लोगों में सोशल मीडिया का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है। दिन रात फेसबुक, इंस्टाग्राम पर समय व्यतीत करने में उन्हें कुछ गलत नहीं लगता। आलम यह है कि अब वो अपना डायट भी सोशल मीडिया के अनुसार ही फॉलो करते हैं. खासकर महिलाएं।

हाल ही में हुए एक शोध में यह बात सामने आई है कि सोशल मीडिया पर पॉपुलर फूड डाइट फॉलो करने के कारण महिलाओं में जरूरी न्यूट्रीएंट की कमी आ रही है। शोधकर्ताओं ने इस बात को लेकर चिंता व्यक्त करते हुआ कहा है कि इसमें सबसे ज्यादा 20 से 30 वर्ष की महिलाएं शामिल हैं। उनमें पोटैशियम, मैग्नीशियम और कॉपर जैसे जरूरी न्यूट्रिएंट की कमी अधिक देखने मिल रही है। ऐसा उन महिलाओं के साथ अधिक देखने को मिल रहा है, जिन्हें पहले से ही आयरन, कैल्शियम और आयोडीन की कमी है।

इन दिनों ब्रिटेन में रहने वाले लोग सबसे ज्यादा सोशल मीडिया पर इन ट्रेंडी डायट को फॉलो कर रहे हैं। इस वजह से उनकी डायट में आवश्यक तत्व जैसे ग्लूटन, डेयरी प्रोडक्ट्स, साबुत अनाज, शुगर बहुत कम शामिल होता है। इस तरह का डायट फॉलो करने के दौरान वेजीटेरियनिज्म को अपनाते हैं। इसमें मीट, मछली, अंडा आदि खाना बंद कर देते हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि वे सोशल मीडिया पर चलने वाले डायट ट्रेंड को फॉलो तो कर लेते हैं, लेकिन उन्हें पता ही नहीं होता कि उनके लिए क्या खाना सही होगा और क्या गलत। इस वजह से काफी कन्फ्यूज हो जाते हैं। पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड नेशनल डाइट एंड न्यूट्रिशन की 3,238 लोगों पर किए गए एक शोध की रिपोर्ट के अनुसार, औसतन एक महिला 8 में से 7 जरूरी तत्वों को अपनी डायट में शामिल नहीं करती है, जो काफी चिंताजनक है। वहीं औसतन एक पुरुष 8 में से 5 जरूरी तत्व अपनी डायट में शामिल नहीं करता।

social media diet follow1

इंस्टाग्राम का इस्तेमाल फूड डायट फॉलो करने के लिए ठीक नहीं

ब्रिटेन में इंस्टाग्राम का बुरा प्रभाव युवाओं में अधिक देखने को मिल रहा है। जब वहां एक सर्वे किया गया तो पता चला कि 14 से 24 वर्ष के युवा इस ऐप का इस्तेमाल करने के बाद अधिक अकेला और तनावग्रस्त महसूस करते हैं। इसके अधिक इस्तेमाल से उनके बर्ताव में काफी बदलाव देखने को मिलता है।

ईटिंग डिसऑर्डर और इंस्टाग्राम

1 लोग इंस्टाग्राम पर पहले सिर्फ फोटो शेयर करते थे, क्योंकि यह एक फोटो शेयरिंग ऐप है। लाइक पाने के लिए फोटो शेयर की जाती हैं। जब कोई व्यक्ति प्रोटीन युक्त पैनकेक की फोटो डालेगा, तो ये हेल्दी लोगों को ज्यादा आकर्षक लगेगा, इससे आपको ज्यादा लाइक मिलेंगे।

2 जिन लोगों को आप फॉलो करते हैं या जिनकी फोटो को आप अधिक लाइक करते हैं, उनका असर भी आप पर पड़ता है। कुछ लोग हेल्दी फूड के हैश टेग चलाते हैं, जिन्हें देखकर लोग न्यूट्रिएंट की कमी वाला भोजन करने लगते हैं। इससे आपको शरीर में पौष्टिक तत्वों की कमी हो सकती है।

3 कुछ लोग बात-बात में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को फॉलो करते हैं। उनका स्टाइल, उनकी ड्रेसिंग यहां तक कि वे क्या खाते-पीते हैं, उसे भी फॉलो करने लगते हैं। लड़कियां उनकी डायट को फॉलो करके उनकी तरह फिगर पाने की कोशिश करती हैं। एक बात हमेशा याद रखें कि वे जो भी खाते-पीते हैं, उसमें उनके डायटिशन, न्यूट्रिशनिस्ट की पूरी गाइडेंस होती है। आप खुद से ऐसा करेंगे, तो जरूरी तत्वों की शरीर में कमी हो सकती है। आप डायट फॉलो करें पर इसे अपनाने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

चित्रस्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source