Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

यूरिक एसिड को निचोड़कर बार फेंक देगी लहसुन और दही से बनी चटनी, ऐसे करें तैयार

Chutney for Uric Acid :  यूरिक एसिड की परेशानियों को दूर करने में दही और लहसुन से तैयार चटनी काफी फायदेमंद हो सकती है। आइए जानते हैं इस खास चटनी को बनाने की विधि-

यूरिक एसिड को निचोड़कर बार फेंक देगी लहसुन और दही से बनी चटनी, ऐसे करें तैयार
Chutney for Uric Acid

Written by Mishra Kishori |Updated : November 5, 2024 1:10 PM IST

Chutney for Uric Acid : चटनी से हर एक खाने की थाली का स्वाद बदल जाता है। इसलिए कई घरों में खाने की थाली में चटनी मुख्य रूप से परोसा जाता है। इसके अलावा पराठा, पकौड़ियां या फिर किसी स्नैक्स में चटनी मुख्य रूप से शामिल की जाती है। लोगों के घरों में कई तरह की चटनियां बनाई जाती हैं। इन चटनियों में लहसुन, अदरक, धनिया इत्यादि शामिल किया जाता है। आज हम आपको एक खास चटनी दही और लहसुन के बारे में बताएंगे। इस चटनी के सेवन से शरीर को कई लाभ होते हैं। मुख्य रूप से यह चटनी आपके बढ़ते यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में प्रभावी होता है। साथ ही इसे बनाने में आपको सिर्फ 5 से 8 मिनट का समय लगेगा। आइए जानते हैं दही और लहसुन से चटनी बनाने का क्या है तरीका और इससे सेहत तो होने वाले फायदे क्या हैं?

दही और लहसुन के फायदे - Curd and Garlic Benefits

लहसुन और दही का एक साथ सेवन करने से आप यूरिक एसिडकी परेशानियों को कम कर सकते हैं। इसके अलावा यह कई परेशानियों को दूर कर सकता है। आइए जानते हैं इसके लाभ-

आंतों को रखे सुरक्षित

दही में गुड बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, जो आपकी आंतों को हेल्दी बनाए रख सकते हैं। वहीं, इसकी मदद से यूरिनरी ट्रैक्ट को क्लीन रखने में मदद मिलती है। वहीं, लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होता है, जो जो बॉडी में खराब बैक्टीरिया को पनपने नहीं देते हैं। ऐसे में इस चटनी के सेवन से आप अपनी आंतों को सुरक्षित रख सकते हैं, जो कब्ज, अपच, गैस, एसिडिटी जैसी परेशानियों को दूर कर सकता है। 

Also Read

More News

यूरिक एसिड करे कंट्रोल

दही और लहसुन से तैयार इस खास चटनी का सेवन करने से आप यूरिक एसिड की परेशानियों को कंट्रोल कर सकते हैं। दरअसल, लहसुन में मौजूद गुण आपके शरीर में यूरिक एसिड को बढ़ने नहीं देता है। वहीं, दही एक प्रीबायोटिक्स आहार है, जो यूरिक एसिड की परेशानियों को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है।

इम्यूनिटी करे बूस्ट

दही और लहसुन की चटनी का सेवन करने से आपकी इम्यून पावर बूस्ट होती है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण इम्यून पावर को बूस्ट करने में प्रभावी होते हैं, जिससे आप बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं। 

दही और लहसुन की चटनी कैसे बनाएं? - How to Make Curd and Garlic Chutney 

आवश्यक सामग्री

  • लहसुन की कली - 1 
  • ताजा दही - 2 कप 
  • हरी मिर्च - 4 से 5 
  • राई  - 1 चम्मच 
  • करी पत्ते - 5 से 6 पत्तियां
  • लाल मिर्च - 1 चम्मच 
  • तेल -  2 चम्मच
  • नमक स्वादानुसार 

विधि

दही और लहसुन की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले 1 लहसुन की कली को अच्छी तरह से छीलकर बारीक काट लें। इसके बाद इसे एक मिक्सी जार में डालें। अब इसमें हरी मिर्च और दही डालकर बारीक पीस लें। इसके बाद एक कहाड़ी को गैस पर चढ़ाकर गर्म करें। अब इसमें तेल डालें, जब तेल हल्का सा गर्म हो जाए तो इसमें एक चम्मच राई डालकर चटकाएं। अब इसमें करी पत्ता डालकर अच्छे से फ्राई होने दें। फिर इसमें पीसी हुई लहसुन और मिर्च का पेस्ट डालें। इसके बाद इस मिश्रण में नमक और लाल मिर्च डालें। लीजिए दही और लहसुन की स्वादिष्ट चटनी तैयार है। अब आप इसे अपने पसंदीदा डिश के साथ खाएं। 

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

यूरिक एसिड कंट्रोल करने में दही और लहसुन की चटनी फायदेमंद हो सकती है। हालांकि, ध्यान रखें कि हर व्यक्ति का शरीर अलग-अलग होता है। ऐसे में सभी पर इसका एक जैसा असर हो यह जरूरी नहीं है। ऐसे में अगर आप किसी तरह की परेशानी से जूझ रहे हैं तो एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।