भीषण गर्मी और लू के कारण दिल्ली में Yellow alert, जानें 45 डिग्री गर्मी में कैसे रहें सेहतमंद

Tips to beat the heat: मई के बाद अब जून शुरुआत से ही तप रहा है। ऐसे में पारा जब 45 पार है तो आम लोगों के लिए खुद को इस भीषण गर्मी में सेहतमंद रखना चुनौती भरा काम है।

WrittenBy

Written By: Pallavi Kumari | Published : June 6, 2022 1:44 PM IST

देशभर के कई इलाके (heat wave in india) इस समय भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। ऐसे में दिल्ली में कल जब पारा 45 डिग्री के करीब रहा तो प्रशासन ने येलो अलर्ट (yellow alert in delhi) जारी कर दिया है। दरअसल, रविवार को दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में पारा 45 डिग्री और इसके आसपास रहा है। ऐसे में मौसम विभाग ने दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर लू की स्थिति की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही आम लोगों को गर्मी से बचने के लिए कहा गया है। तो, आइए हम आपको बताते हैं भीषण गर्मी और लू से बचने के उपाय (tips to beat the heat in hindi)

भीषण गर्मी और लू से बचने के उपाय-How to beat the summer heat in india in hindi

1. सूती और ढीले कपड़े पहनें

गर्मी से बचाव के लिए सबसे ज्यादा जरूरी ये है कि आप सूती और ढीले कपड़े पहनें, जिसमें कि पसीना ना ठहरें। सूती, लिनन या रेशम जैसे प्राकृतिक कपड़ों में ढीले, हल्के रंग के कपड़े पहनें। इसके अलावा आप थर्मल रेगुलेशन फैब्रिक वाले कपड़े पहन सकते हैं। इस प्रकार के कपड़ों से बने उत्पाद अक्सर खेल और बाहरी गतिविधियों के लिए डिज़ाइन किए जाते हैं। इसके अलावा सीधी धूप से बचने के लिए चश्मे और टोपी पहनें। साथ ही छाता भी साथ में रखें।

2. पुदीने की पत्तियां चबाएं

पुदीना अपनीमेन्थॉल सामग्री के कारण शरीर को ठंडा रखने में मददगार है। गर्मियों में इसे सुबह-सुबह चबा लेना दिन भर ठंडक का अहसास कराता है। इसके अलावा आप पुदीने की ठंडी चाय या पुदीना ड्रिंक बनाकर दिन भर पी सकते हैं, जिससे आपा बॉडी टेंप्रेचर सही रहता है। पुदीना एक गुण यह भी है कि इसका एंटीबैक्टीरियल गुण शरीर को संक्रामक रोगों से बचाने में मदद करता है। इसके अलावा इसके एंटीऑक्सीडेंट्स दूसरी बीमारियों से बचाव में मदद करते है।

3. बॉडी टेंप्रेचर कम करने के लिए पैरों को ठंडे पानी में रखें

अपने पैरों को ठंडे पानी में रखने से आपका शरीर ठंडा हो जाता है और शरीर की गर्मी और जलन कम हो जाती है। साथ ही इसका एक फायदा यह है कि ये बॉडी टेंप्रेचर को बैलेंस करने में मदद करता है। इसके लिए बस एक बाल्टी ठंडा पानी लें और बर्फ के टुकड़े डालें। अपने पैरों को इसमें डालें और 20 मिनट तक भिगो दें।

4. नारियल पानी और छाछ पिएं

नारियल पानी और छाछ पीना आपके शरीर को तरोताजा और रिफ्रेश करने का एक शानदार तरीका है। नारियल पानी में मौजूद विटामिन, खनिज और इलेक्ट्रोलाइट्स इसे गर्मी में शरीर को फिर से हाइड्रेट करने और आपके शरीर को फिर से सक्रिय रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा छाछ पीने से आप गर्मियों में पेट की समस्याओं से भी बचे रहते हैं।

5. सर्द गर्म से बच कर रहें

गर्मी में सबसे ज्यादा लोग सर्द गर्म से बीमार पड़ते हैं। ऐसे में आपको कोशिश करनी की चाहिए की आप सर्द गर्म की समस्या से बचें। इसके लिए धूप में खड़े हो कर पानी ना पिएं या फिर कोई ठंडी चीज ना खाएं। इसके अलावा धूप से आती ही ठंडा पानी ना पिएं या सीध आ कर ना नहाएं। इसके अलावा आप सर्द गर्म से बचाव के उपायों को भी आप आजमा सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source