• हिंदी

खाने के साथ सलाद में इस हरी चीज का सेवन है 'बेकार', पोषण के नाम पर जीरो है ये सबसे ज्यादा खाई जाने वाली सब्जी

खाने के साथ सलाद में इस हरी चीज का सेवन है 'बेकार', पोषण के नाम पर जीरो है ये सबसे ज्यादा खाई जाने वाली सब्जी
खाने के साथ सलाद में इस हरी चीज का सेवन है 'बेकार', पोषण के नाम पर जीरो है ये सबसे ज्यादा खाई जाने वाली सब्जी

सही सलाद के चक्कर में बहुत से लोग गलत चीजों का सेवन कर देते हैं, जो शरीर को नुकसान पहुंचाने का काम करता है। आइए जानते हैं सलाद में कौन सी चीज शामिल करना बेकार है।

Written by Jitendra Gupta |Published : December 15, 2022 4:12 PM IST

ज्यादातर भारतीय दिन में तीन बार भोजन करना पसंद करते हैं, सुबह, दोपहर और रात लेकिन इन सबमें सबसे ज्यादा आम है सलाद। सलाद का सेवन अक्सर लोग खाने के साथ करते हैं तो कुछ लोग दिन के वक्त भी सलाद खाना पसंद करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि सबसे हेल्दी सलाद किस चीज से बना होता है। सही सलाद वही है, जो कि एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन्स, मिनरल्स, फाइबर और प्रोटीन का सही मिश्रण हो। सही सलाद के चक्कर में बहुत से लोग गलत चीजों का सेवन कर देते हैं, जो शरीर को नुकसान पहुंचाने का काम करता है। आइए जानते हैं सलाद में कौन सी चीज शामिल करना बेकार है और किस चीज का सलाद सबसे ज्यादा हेल्दी।

सलाद में कौन-कौन से फूड्स जरूरी

लुसियाना स्टेट यूनिवर्सिटी ने हाल ही में एक स्टडी की है, जिसमें ये पाया गया है कि रोजाना सलाद का सेवन आपको जरूरी पोषण प्रदान करने का काम करता है। जरूरी पोषण के लिए आपको ब्रोकली, शिमला मिर्च, टमाटर, खीरा, गाजर और कुछ बीज होने चाहिए। ज्यादातर भारतीय सलाद के रूप में खीरा खाना पसंद करते हैं, जो भले ही पानी से भरा हुआ होता है लेकिन इसमें न्यूट्रिशनल वैल्यू न के बराबर होती है। इसलिए अगर आप सलाद के रूप में खीरा खाते हैं तो उसे खाने का कोई फायदा नहीं है। आइए जानते हैं सलाद में मौजूद हेल्दी चीजों की न्यूट्रिशनल वैल्यू।

खीरे की न्यूट्रिशनल वैल्यू

कैलोरी - 8

Also Read

More News

फैट- 0.1 ग्राम

फाइबर-0.3 ग्राम

प्रोटीन-0.3 ग्राम

विटामिन के- 8.5 एमसीजी

विटामिन सी- 1.5 एमजी

पोटेशियम-76.4 एमजी

तो देखा आपने खीरे में कोई खास ऐसा गुण नहीं है, जो आपको फिट रखने में मदद करे लेकिन अगर आपको सलाद खाना ही है तो आपको दूसरे हेल्दी ऑप्शन ट्राई करने चाहिए।

1-चुकंदर

प्रोटीन- 2.2 ग्राम

पोटेशियम- 442 एमजी

2-लेटिष

प्रोटीन- 1.4 ग्राम

पोटेशियम- 194 एमजी

3-एवोकाडो

प्रोटीन-2 ग्राम

मैग्नीशियम- 29 एमजी

पोटेशियम- 485 एमजी

विटामिन सी- 10 एमजी

4-ब्रोकली

प्रोटीन- 2.5 ग्राम

विटामिन सी- 81.2 एमजी

कैल्शियम- 42.8 एमजी

5-शिमला मिर्च

प्रोटीन- 1.5 ग्राम

विटामिन सी- 190 एमजी

पोटेशियम- 314.4 एमजी

विटामिन ए-233.9 एमसीजी

6-गाजर

विटामिन ए- 509 एमसीजी

विटामिन के- 8 एमसीजी

पोटेशियम- 195.2 एमजी

बीटा कैरोटीन- 5053.8 एमसीजी

सलाद खाने के फायदे

खाना खाने के साथ सलाद खाने के ढेर सारे फायदे हैं और इसके पीछे की वजह है सही पोषण और पेट फुल रखने में मदद मिलती है। सलाद न सिर्फ आपको लंबे वक्त तक फुल रखने में मदद करता है बल्कि ये आपको कैलोरी इनटेकभी मेंटेन रखने में मदद करता है। इसलिए आप अपने सलाद को तैयार करने में थोड़ा दिमाग लगाएं।