डायबिटीज मरीजों को इन 5 फलों से बना लेनी चाहिए दूरियां, वरना बढ़ सकती हैं परेशानियां

Worst Fruits for Diabetes : डायबिटीज मरीजों को अपने आहार पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। फ्रेश फल डायबिटीज रोगियों के लिए हेल्दी होते हैं, लेकिन कुछ ऐसे फल है जो डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद नहीं होते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : February 1, 2023 1:34 PM IST

Worst Fruits for Diabetes : रोजाना ताजे फलों का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके सेवन से शरीर की कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है। ताजे फलों में कई तरह के पोषक तत्व जैसे- फाइबर, कैल्शियम, विटामिन्स पाए जाते हैं, जो कई तरह की परेशानियों को दूर कर सकते हैं। मुख्य रूप से डायबिटीज मरीजों को फ्रेश फल खाने की सलाह दी जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ ऐसे फल भी हैं जो डायबिटीज मरीजों के लिए हानिकारक हो सकता है। जी हां, कुछ ऐसे फल हैं जिन्हें डायबिटीज मरीजों को नहीं खाना ( 5 Worst Fruits for Diabetics ) चाहिए। आइए जानते हैं डायबिटीज मरीजों को किन फलों का सेवन नहीं करना चाहिए?

डायबिटीज मरीजों को नहीं खाना चाहिए ये फल

डायबिटीज में फलों का सेवन स्वास्थ्य के लिए हेल्दी हो सकता है, लेकिन कुछ फलों का सेवन आपके लिए अनहेल्दी हो सकता है। कुछ हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि ब्लड शुगर रोगियों को  70 से 100  ग्लाइसेमिक इंडेक्स के बीच का फल खाना चाहिए। इससे अधिक ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फल का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए अनहेल्दी हो सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में-

अनानास का न करें सेवन ( Avoid pineapple in diabetes )

अगर आपको डायबिटीज की परेशानी है तो पाइनएप्पल का सेवन न करें। दरअसल, पाइनएप्पल में शुगर की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद नहीं होता है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें 1 कप पाइनएप्पल के जूस में लगभग 14 ग्राम शुगर होता है। ऐसे में अगर आप पाइनएप्पल का जूस पीते हैं, तो आपके शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा बढ़ सकती है।

आम से बनाएं दूरी ( Don't eat mangoes in diabetes )

डायबिटीज मरीजों को आम का सेवन नहीं करना चाहिए। आम का अधिक मात्रा में सेवन करने से ब्लड शुगर का स्तर काफी ज्यादा बढ़ जाता है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, आम का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी ज्यादा होता है, जिसकी वजह से डायबिटीज की परेशानियां बढ़ सकती हैं। इसलिए आप आम का सेवन न करें। कुछ अध्ययनों के अनुसार, 1 कप आम के जूस में करीब 23 ग्राम शुगर होता है, जो डायबिटीज के लिए फायदेमंद नहीं मानी जाती हैं।

चेरी से बनाएं दूरी ( cherry Unhealthy in diabetes)

डायबिटीज से ग्रसित मरीजों को चेरी का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए। चेरी में काफी ज्यादा शुगर होता है, जो आपके ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ा सकता है। इसलिए अधिक मात्रा में चेरी का सेवन करने से बचें।

अंगूर का न करें सेवन ( Avoid grapes in Diabetes)

डायबिटीज मरीजों को काफी मात्रा में अंगूर का सेवन नहीं करना चाहिए। अंगूर में काफी ज्यादा शुगर होता है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो 100 ग्राम अंगूर में लगभग 16 ग्राम शुगर होता है। ऐसे में अगर आप अंगूर का अधिक सेवन करते हैं तो यह आपके शरीर के लिए घातक साबित हो सकता है।

चीकू न खाएं (do not eat chikoo in diabetes)

डायबिटीज मरीजों को चीकू के सेवन से बचना चाहिए। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो चीकू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत अधिक होता है, जो शुगर के मरीजों के लिए हानिकारक होता है। वहीं, चीकू में काफी ज्यादा कैलोरी होती है, जो शुगर रोगियों के लिए फायदेमंद नहीं होती है। इससे आपकी परेशानियां काफी ज्यादा बढ़ सकती हैं।

डायबिटीज मरीजों को अपने आहार पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। अगर आप डायबिटीज से ग्रसित हैं, तो अपने आहार में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले आहार को शामिल करें। ताकि आपकी समस्याएं कंट्रोल में रहे।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source