
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : May 2, 2019 10:11 AM IST
टूना मछली के फायदे। ©Shutterstock.
आज है ''वर्ल्ड टूना डे''। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने टूना के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने और मछली पकड़ने की प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए 2 मई को ''विश्व टूना दिवस'' की स्थापना की। पहली बार 2017 में यह दिवस मनाया गया। टूना एक मछली है, जो खारे पानी (salt water) मुख्य रूप से समुद्र में पाई जाती है। यह मछली पोषक तत्वों से भरपूर होती है। लोग इसे बड़े चाव से खाना पसंद करते हैं और इससे तरह-तरह के पौष्टिक आहार बनाते हैं। टूना मछली के स्वास्थ्य लाभ बहुत अधिक होते हैं। इस मछली की 15 प्रजातियां होती हैं। टूना मैकेरल या एस्कॉम्ब्रिडे परिवार (Scombridae family) से संबंधित है। यह मछली आकार में एक फिट से पंद्रह फिट लंबी हो सकती है। इस मछली की दो प्रजातियां स्किपजैक (skipjack) और येलोफिन (yellowfin) व्यापारिक स्तर में ज्यादा बेची जाती हैं। इसमें ओमेगा-3, विटामिन बी और अन्य बहुत से जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। स्तन कैंसर, हृदय रोग और वजन घटाने के लिए टूना मछली लाभकारी होती है। यदि आप मीट या मुर्गा कम खाना पसंद करते हैं, तो टूना मछली अच्छा विकल्प बन सकती है। टूना एक तैलीय मछली है और इसलिए इसमें उच्च मात्रा में विटामिन डी होता है। जानें, टूना मछली के फायदों के बारे में...
कैंसर से बचाए
टूना में विटामिन ई और सीलियम पाया जाता है जो कि पेट के कैसर से बचाता है। ओमेगा 3 ब्रेस्ट कैंसर से बचाता है।
वर्ल्ड टूना डे 2019 : वजन कम करने के लिए खाएं टूना सैलड टोस्ट
आंखों को रखे हेल्दी
ज्यादा देर कंप्यूटर के सामने बैठे रहने से आंखे ड्राई हो जाती हैं, तो इसको रोकने के लिये टूना फिश काफी लाभकारी होती है।
वजन करे कम
अगर आपको वेट कंट्रोल करना हो तो टूना मछली का सेवन करना शुरु कर दें। इसमें कुल मिला कर 110 कैलोरी होती है।
शरीर से टॉक्सिन निकाले
टूना मछली में सेलीनियम नामक जरुरी तत्व होते हैं जो कि एंटीऑक्सीडेंट का निर्माण करते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट लीवर को स्वस्थ्य रखने में बहुत लाभकारी होते हैं। लीवर शरीर से गंदगी को साफ करता है।
टूना मछली खाने के फायदे। ©Shutterstock.
हृदय को रखे स्वस्थ
दिल की बीमारी को दूर रखने वाली टूना फिश में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो कि खून की धमनियों को जाम होने से रोकता है। इसके साथ इसको खाने से कोलेस्ट्रॉल की भी परेशानी नहीं होती।
फॉलो करें मिलिट्री डायट प्लान, एक सप्ताह में घट जाएगा 3 किलो वजन
दिमाग बढ़ाए
टूना मछली खाने से ब्रेन को खून की सप्लाई मिलती रहेगी और आपको कभी एल्जाइमर की बीमारी नहीं होगी। इसे अपने बच्चों को भी खिलाएं, इससे उनका दिमाग बढे़गा।
हड्डियों को बनाए मजबूत
पीलेफिन ट्यूना में कुछ मात्रा में विटामिन डी होता है। विटामिन डी कैल्शियम अवशोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ट्युना में उपस्थित मैग्नीशियम और फास्फोरस हड्डियों को मजबूत बनाते है।
प्रोटीन की कमी ना होने दे
प्रोटीन हमारी शारीरिक संरचना के लिए बहुत ही महात्वपूर्ण होता है। प्रोटीन मांसपेशियों, हड्डियों, रक्त और त्वाचा के लिए बहुत जरूरी है। यह हमारी कोशिकाओं का निर्माण और देख-रेख भी करता है। डॉक्टरों के अनुसार आपके भोजन में एक चौथाई भाग प्रोटीन होना चाहिए। प्रोटीन युक्त भोजन आपके वजन को कम करने में सहायक होते है। प्रोटीन खाद्य पदार्थो के अवशोषण के लिए अधिक कैलोरी का उपयोग करता है। इसलिए प्रोटीन का उपयोग कैलोरी के स्तर को संतुलित करता है जो हमारे वजन को कम करने में सहायक होता है। प्रोटीन युक्त भोजन दिल से संबंधित रोगों को भी दूर रखता है।
बच्चों के दिमाग की क्षमता बढ़ाए
गर्भावस्था और स्तन पान के दौरान ओमेगा 3 की खुराक लेने वाली महिलाओं के बच्चों का बौद्धिक स्तर अच्छा होता है यह किये गए अध्ययनों से साबित होता है।अगर बच्चे इसको नियमित रूप से इसका भोजन तो वे और अधिक बुद्धिमान और स्वस्थ मस्तिष्क के धनी बन सकते है।
समर हेल्दी ड्रिंक : सत्तू मिंट शरबत से गर्मी को दें मात, जानें इसे बनाने की रेसिपी
प्रेग्नेंट महिलाएं जरूर खाएं
गर्भवती महिलाओं के लिए ट्यूना मछली का आहार बहुत लाभकारी होता है। ट्यूना में अमीनो एसिड हिस्टिडान बहुत अधिक होता है, जो उनके स्वास्थ के लिए लाभकारी होता है। ट्यूना मछली भ्रूण के मस्तिष्क के स्वास्थ के बहुत अच्छी होती है। ट्यूना के प्रोटीन पदार्थ बच्चे के त्वचा, बाल और नाखून बनाने में मददकरते हैं, साथ ही मां के गर्भ की मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं और स्वस्थ रहने के लिए मां के खून को साफ करते है। साथ ही उनकी प्रतिरक्षा प्रणाली को भी मजबूत करता है।