
Also Read
शरीर का सबसे नाजुक हिस्सा होती हैं आंखें, स्वस्थ रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये 4 चीजें
World Sight Day 2020 : शरीर में आंखें सबसे नाजुक हिस्सा होती हैं। आंखों से ही हम दुनिया की अच्छी और बुरी चीजों को देख पाते हैं। यह शरीर का नाजुक हिस्सा होने के कारण बहुत ही सेंसटिव होता है, इसलिए इसकी देखभाल करनी बहुत ही जरूरी है। लेकिन आज के समय के खराब लाइफस्टाइल (lifestyle) की की वजह से आंखों के स्वास्थ्य (Health) से जुड़ी कई समस्याएं होने लगी हैं। आंखों के स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता लाने के लिए हर साल 8 अक्टूबर को पूरी दुनिया में वर्ल्ड साइट डे (World Sight Day 2020) मनाया जाता है।
आंखों को स्वस्थ रखने के लिए शरीर को जरूरी पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। भोजन में सही पोषक तत्व आंखों को नुकसान होने से बचा सकती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे डाइट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आंखों की समस्या से राहत पाई जा (World Sight Day 2020) सकती है-
आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आप अपने डाइट में ड्राई फ्रूट्स और नट्स को शामिल करें। इससे आपके आंखों की रोशनी काफी अच्छी होगी। आप अपने डाइट में अखरोट, बादाम, सूरजमुखी के बीज, काजू जैसी चीजों को शामिल कर सकते हैं। इन सभी चीजों में विटामिन ई भरपूर रूप से होता है। विटामिन ई आंखों की रोशनी को बढ़ाने में आपकी मदद कर सकता है।
आंखों को हेल्दी रखने के लिए डाइट में विटामिन सी को जरूर शामिल करें। खट्टे फलों में विटामिन सी भरपूर रूप से होता है। ऐसे में आप अपने डाइट में संतरा, नींबू, आंवला, अमरूद जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फलों को शामिल कर सकते हैं। यह आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है।
रतौंधी की समस्या शरीर में जिंक की कमी के कारण हो सकती है। इसलिए अपने डाइट में पर्याप्त रूप से जिंक को जरूर शामिल करें। जिंक युक्त आहार का सेवन करने से हड्डियां भी मजबूत होती है। लहसुन, तिल, फलियां, दालें, अलसी, मूंगफली और सोयाबीन जिंक से भरपूर आहार होता है। ये सभी आहार आंखों की रोशनी के लिए अच्छे माने जाते हैं। शरीर में जिंक की पर्याप्त मात्रा आंखों की कई समस्याओं से बचा सकती हैं।
बचपन से ही आपने पढ़ा होगा कि विटामिन ए की कमी से रतौंधी होती है। यह बात आपके दिमाग में अच्छी तरह से बैठ चुकी है। शरीर में विटामिन ए की कमी को पूरा करने के लिए आप हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें। यह आंखों की ड्राईनेस से आपको बचाने में मददगार हो सकता है। पालक, मेथी, चुकंदर, साग इत्यादि विटामिन ए से भरपूर आहार हैं।
सावधान! अधिक उड़द दाल के सेवन से हो सकता है नुकसान
आंखों के नीचे पिगमेंटेशन होने के क्या हैं कारण? इन घरेलू उपायों से पाए छुटकारा