Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
बढ़ा हुआ वजन हमारे लिए काफी मुसीबत का कारण हो जाता है। बहुत से लोगों की कोशिश होती है कि वह हमेशा बैलेंस डाइट लें और अपने वजन को कंट्रोल में बनाए रखें। लेकिन लोग अक्सर जाने अनजाने लोग कुछ ऐसी चीजें खा लेते हैं। जो न चाहते हुए भी उनके वजन को बढ़ाने का काम करती है। वजन बढ़ने का सबसे अहम कारण रात का खाना होता है क्योंकि यह ऐसी मील है जिसके बाद हम सोने चले जाते हैं। इसलिए हमारे लिए रात के खाने का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रात का खाना यदि आपका वजन बढ़ा सकता है तो यह आपकी वेट लॉस में भी काफी हेल्प कर सकता है। बस आपको अपनी डाइट का ध्यान रखने की जरूरत है। रात के खाने में फैट से भरे फूड्स को शामिल नहीं करना चाहिए। आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि रात में क्या खाना आपके वजन को बढ़ा सकता है। इसके अलावा जानिए 5 ऐसे फूड्स आइटम जो आपकी वेट लॉस में काफी मदद कर सकते हैं।
रोज सुबह खाली पेट 1 कप जीरा चाय पीने से आपका फैट तेजी से बर्न होता है। यदि आप अपने वजन को कम करना चाहते हैं, तो आपको 1 कप जीरा चाय का सेवन जरूर करना चाहिए। इसका सेवन करने से हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम भी दुरुस्त होता है।
नींबू पानी का सेवन वेट लॉस के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह हेल्दी ड्रिंक हमारे शरीर को डिटॉक्स करने में काफी मदद कर सकता है। इसके लिए आप रोज सुबह 1 कप गुनगुने पानी में 1 नींबू निचोड़ कर 1-2 चम्मच शहद मिलाकर पिएं।
हमारे शरीर के त्रिदोष वात, पित्त और कफ को नियंत्रित करने के लिए त्रिफला का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। यदि आप रोज रात में सोने से पहले 1-2 चम्मच त्रिफला चूर्ण का सेवन कर सकते हैं। यह आपकी वेट लॉस में काफी मदद कर सकता है।
वजन घटाने वाले चुनिंदा खाद्य पदार्थों में आंवला काफी कारगर फल है। विटामिन-सी से भरपूर आंवला हमारे शरीर को डिटॉक्स करने में काफी मदद करता है। जिससे हमारा मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, और कैलोरी बर्न करने में सहायता मिलती है।
हाई फाइबर फूड्स में शामिल लौकी हमारी वेट लॉस जर्नी को काफी आसान बना देती है। लौकी में फाइबर भरपूर और कैलोरी बहुत कम पाई जाती हैं जो इसे हमारे वजन को कम करने में कारगर बनाती हैं। हालांकि लौकी को सलाद की तरह खाना ज्यादा फायदेमंद होता है।