... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : June 1, 2018 7:02 PM IST
1 जून को विश्व दूग्ध दिवस के रूप में मनाया जाता है। दुनियाभर के लोग ज्यादातर गाय या भैंस के दूध के बारे में जानते हैं और इसका उपयोग करते हैं। आगे आने वाले समय में डेयरी उत्पाद के बढ़ते कारोबार के कारण कहीं ऐसा न हो की आने वाली पीढ़ी सिर्फ मदर डेयरी, अमूल दूध जैसी प्रोडक्ट को ही जानें की यही दूध के स्रोत हैं। क्या आप जानते हैं कि गाय-भैंस के अलावा और कौन से जानवर से दूध प्राप्त किया जाता है तथा इसके क्या-क्या फायदे हैं ?
विश्व दूग्ध दिवस पर आइए जानें गाय और भैस के अलावा किसके दूध का उपयोग करता है इंसान और पोषण के तौर पर उनका स्तर क्या है ?
भेड़ का दूधः भारत सहित विश्व के गयी देशों में भेड़ पालन होता है। वैसे तो भेड़ को लोग ऊन के उत्पादन के तौर पर जानते हैं लेकिन एक्सपर्टस की मानें तो यह गाय के दूध से भी बेहतर दूध भेड़ का होता है। इसमें फैट लेवल और कैलोरी की मात्रा भी ज्यादा होती है।
बकरी का दूधः वैसे तो बकरी या बकरों का उपयोग ज्यादातर मंसाहार के लिए किया जाता है लेकिन बकरी का दूध भी गाय की दूध की तरह ही होता है। इसमें तो फैट की मात्रा भी कम होती है और प्रोटीन की मात्रा गाय के दूध से भी ज्यादा होती है।
गधी और घोड़ी का दूधः जनवरों में गधी और घोड़ी का दूध इंसान के दूध की तरह होता है। इसका उपयोग स्किन के लिए फायदेमंद होता है।
याक का दूधः याक का दूध सफेद न होकर गुलाबी कलर का होता है। इसके दूध से खुशबू निकलती है। फैट और प्रोटीन से भरपुर होता है।
ऊंट का दूधः ऊंट के दूध का स्वाद नमकीन होता है। इसमें विटामिन सी से भरपूर होता है। इसका उपयोग यूएई में ज्यादा किया जाता है क्योंकि वहां गाय-भैंस नहीं पायी जाती हैं।
चित्रस्रोत: Shutterstock.