Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

क्या खाना/भोजन दिमाग को कंट्रोल करता है ?

हेल्दी फूड सिर्फ हमारे शरीर के लिए जरूरी नहीं हैं. ब्रेन हेल्थ के लिए भी कुछ फूड बहुत जरूरी होते हैं. डिप्रेशन, तनाव, अल्जाइमर और अन्य ब्रेन की पेरशानियों से बचने के लिए कुछ खाद्य पदार्थ बहुत जरूरी होते हैं. अच्छा आहार/खाना इंसान को डिप्रेशन जैसी परेशानी से बचा सकता है.

क्या खाना/भोजन दिमाग को कंट्रोल करता है ?
क्या खाना/भोजन दिमाग को कंट्रोल करता है ?

Written by akhilesh dwivedi |Updated : October 9, 2019 7:15 PM IST

हमारे खान-पान का असर हमारी सेहत पर पड़ता है. यह बात हम सभी जानते हैं, लेकिन भोजन आपके दिमाग को भी नियंत्रित/कंट्रोल करता है. शारीरिक मजबूती के लिए आहार जितना जरूरी है, उतना ही मेंटल हेल्थ (Mental Health) के लिए भी है. डेली डाइट में खाया जाने वाले फूड इंसान के दिमाग को कंट्रोल करते हैं. हाल के वर्षों में ब्रेन हेल्थ की परेशानियां बढ़ी हैं. डिप्रेशन, स्ट्रेस और मेंटल डिसॉर्डर के मामले भी बढ़े हैं.

ब्रेन हेल्थ को बेहतर रखने के लिए हेल्दी डाइट की सलाह डॉक्टर भी देते हैं. डाइट एक्सपर्ट्स भी बताते हैं कि हरी सब्जियां और फल खाने से दिमाग को जरूरी पोषण मिलता है. विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट वाले फूड दिमाग को पोषण देते हैं.

तनाव और अवसाद से बचने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी कुछ फूड की सलाह देते हैं. हम अक्सर उन शोधों के बारे में भी पढ़ते रहते हैं, जो बताते हैं कि यह भोजन दिमाग के लिए अच्छा होता है.

Also Read

More News

आइए जानते हैं कौन से फूड हमारे दिमाग को सीधे तौर पर प्रभावित करते हैं.

कॉफी का ब्रेन हेल्थ पर असर 

हाल के वर्षों में कॉफी का सेवन भारत में भी बढ़ा है. कुछ लोग सुबह उठते ही कॉफी पीने की लत के शिकार हैं. कॉफी में पाये जाने वाली दो चीजें ब्रेन हेल्थ के लिए बेहतर होती हैं. कॉफी में कैफीन और एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है. ये दोनों ही तत्व दिमाग के लिए बेहतर होते हैं. तुरंत तो स्ट्रेस दूर करने में कॉफी मदद करती ही है साथ में अल्जाइमर जैसी बीमारी से भी बचाती है.

शुगर भी दिमाग के लिए जरूरी 

हेल्दी डाइट टिप्स में आप अक्सर पढ़ते रहते हैं कि शुगर/चीनी का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिमाग के लिए चीनी/शुगर की सबसे ज्यादा जरूरत होती है. दिमाग के लिए ग्लूकोज एक तरह से ऊर्जा का काम करता है. चीनी खाने से शरीर में ग्लूकोज बनता है जो सेरोटोनिन बनने में मदद करता है. दिमाग को नियंत्रित करने के लिए सेरोटोनिन बेहद जरूरी होता है.

ड्राई फ्रूट और बीज हेल्दी माइंड के लिए जरूरी 

सुखे मेवे/ड्राई फ्रूट और बीज में पाये जाने वाले पोषक तत्व दिमाग को पोषण देने के साथ कई तरह के रोग से बचाते भी हैं. ड्राई फ्रूट और बीज में मैग्नीशियम, आयरन, जिंक जैसे पोषक तत्व पाये जाते हैं. डिप्रेशन, अल्जाइमर और पार्किंसंस रोग से बचने के लिए ड्राई फ्रूट का सेवन लाभदायक होता है.

ब्रेन हेल्थ के लिए सुखे मेवे में अखरोट, बादाम खाना फायदेमंद होता है. तो दिमाग को तेज करने के लिए कद्दू के बीज फायदेमंद होते हैं.

हल्दी रखता है हेल्दी ब्रेन 

डेली डाइट में हल्दी का सेवन कई लाभ देता है. हल्दी खाने से मस्तिष्क की कोशिकाओं को पोषण मिलता है. तंत्रिका तंत्र को मजबूत रखने के लिए भी हल्दी खाना फायदेमंद होता है.

अगर पोषक तत्वों की नजर से देखा जाए तो हल्दी में एंटीऑक्सिडेंट सबसे जरूरी तत्व होता है. डिप्रेशन, तनाव और अल्जाइमर से बचने के लिए हल्दी का सेवन फायदेमंद होता है.

मछली में है मस्तिष्क की जान 

जी हां, मछली में पाये जाने वाले पोषक तत्व दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड के लिए जरूरी सैल्मन, सार्डिन और ट्राउन जैसे पोषक तत्व पाये जाते हैं.

हमारे भोजन में ओमेगा-3 फैटी एसिड वाले फूड बहुत कम हैं. मछली में विटामिन बी 12 भी पाया जाता है. ये दोनों तत्व हेल्दी ब्रेन और तंत्रिका तंत्र के लिए जरूरी होते हैं. शरीर में विटामिन बी 12 की कमी से भी डिप्रेशन की समस्या हो जाती है.

अंडा भी दिमाग को करता है मजबूत 

हेल्दी फूड और वेट लॉस के लिए सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला अंडा दिमाग के लिए भी फायदेमंद होता है. अंडे में पाये जाने वाले पोषक तत्व ब्रेन को पोषण देने वााले होते हैं. एक अंडा रोजाना खाने वाले लोगों की याददाश्त बेहतर रहती है.

डार्क चॉकलेट 

दिमाग को स्ट्रेस फ्री करने के लिए डार्क चॉकलेट खाना फायदेमंद होता है. डार्क चॉकलेट तुरंत असर दिखाने वाले फूड के तौर पर जाना जाता है. अगर आप किसी काम की वजह से दिमागी थकान अनुभव करते हैं, तो डार्क चॉकलेट लाभदायक होती है.

ब्रोकली खाएं दिमाग तेज करें 

अगर आपने बच्चे को तेज दिमाग का बनाना चाहते हैं तो आपको उसे ब्रोकली जरूर खिलाना चाहिए. ब्रोकली में पाये जाने वाले पोषक तत्व दिमाग की कोशिकाओं को मजबूत करने के साथ नई कोशिकाओं के निर्माण में मदद करते हैं.

डिप्रेशन से आप आसानी से लड़ सकते हैं, जानें बेहतर तरीके.

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

लोग डिप्रेशन होने पर कैसा महसूस करते हैं ? जानें लक्षण और बचाव.

About the Author

... Read More