... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
विश्व लिवर दिवस के दिन इन खाद्य पदार्थों को खाने में शामिल करके आपने स्वास्थ्य व लीवर को बेहतर बनाएं।
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास चैन से बैठकर नाश्ता करने का भी समय नहीं है। कई अध्ययनों में यह बात सामने आई है कि नाश्ता दिनभर ऊर्जा से भरपूर रहने के लिए बेहद जरूरी है। नाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन है।
विश्व लीवर दिवस (19 अप्रैल) के दिन हम आपको वचन आरोग्य एंड इनबॉडी की क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट अंकिता घाग द्वारा सुझाए गए तीन प्रमुख नाश्ते के बारे में बताएंगे, जो आपके लीवर के लिए अच्छे हैं और दिनभर के लिए पर्याप्त ऊर्जा भी प्रदान करते हैं।
1: शहद ड्रेसिंग के साथ सब्जी और अखरोट सलाद
सामग्री:
मुट्ठी भर लाल गोभी और गाजर
2-3 अखरोट
1 छोटा चम्मच भुना हुआ फ्लैक्स सीड
1 चम्मच कद्दू के बीज
1 चम्मच सूरजमुखी के बीज
1 चम्मच शहद
1 अंजीर (वैकल्पिक)
प्रक्रिया:
सारी चीजों को एक साथ मिलाएं।
इसे तुरंत परोसा जा सकता है। फ्रिज में ठंडा करने के बाद परोसने से इसका स्वाद बेहतर लगता है।
2: क्विनोआ सलाद
सामग्री:
1 छोटी कटोरी पकाया हुआ क्विनोआ
1 उबला अंडा
1 कटोरी लेटस
1/2 कटोरी तुरई
1 बड़ा चम्मच तेल
स्वाद के लिए मसाले
1 चम्मच सिरका
प्रक्रिया:
सारी चीजों को एक साथ मिलाएं।
अच्छे स्वाद के लिए आप इसे ठंडा करके भी खा सकते हैं ।
3: ब्रोकोली और मशरूम का सलाद
सामग्री:
1 कटोरा ब्रोकोली फ्लोरेट्स (ब्रांच)
1 कटोरा मशरूम (कटा हुआ)
1 प्याज (कटा हुआ)
5-6 फली लहसुन (छोटा कटा हुआ)
1 बड़ा चम्मच सोआ की पत्तियां
स्वाद के अनुसार मसाला और नमक
1 बड़ा चम्मच तेल
1 चम्मच सेब का सिरका
1/2 चम्मच चीनी
प्रक्रिया:
पैन में तेल डालें और गर्म होने पर लहसुन, चीनी, मसाला और नमक डाल दें। फिर ब्रोकोली, प्याज और मशरूम डालें। 2-3 मिनट के लिए इसे पकने दें। आपका ब्रोकोली और मशरूम सलाद तैयार है।
विश्व लीवर दिवस के दिन इन खाद्य पदार्थों को नाश्ते में शामिल करके आप अपनी सेहत के साथसाथ लीवर की सेहत को भी बेहतर बना सकते हैं।
Read this in English.
अनुवादक: Akhilesh Dwivedi.
चित्रस्रोत: Shutterstock.