Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

World Liver Day : लिवर को नुकसान पहुंचाते हैं पॉलिश किए गए चमकदार फल, ऐसे रहें सावधान

बाजार में मिलने वाले फलों पर पॉलिश की जाती है, जिसका सीधा असर लिवर पर पड़ता है। इसलिए आज वर्ल्ड लिवर डे (World Liver Day) के मौके पर हमआपको ऐसे फलों से सावधान रहने के तरीके बता रहे हैं-

World Liver Day : लिवर को नुकसान पहुंचाते हैं पॉलिश किए गए चमकदार फल, ऐसे रहें सावधान
फलों पर इस्‍तेमाल किए गए रसायनों का सीधा असर लिवर पर पड़ता है।

Written by Yogita Yadav |Updated : April 18, 2021 6:23 PM IST

अगर आप भी चमकते हुए लाल सेब या संतरों को देखकर यह समझ रहे हैं कि आपके लिए सीधे बाग से लाए गए ताजा फल हैं तो यह आपकी बड़ी भूल है। असल खतरनाक रसायनों के इस्‍तेमाल से चमकाए गए यह फल सेहत के लिए जहर का काम करते हैं। इन पर इस्‍तेमाल किया गया रसायन लिवर को नुकसान पहुंचाकर आपको हमेशा के लिए बीमार बना सकता है। असल में ताजे फल भी कुदरती रूप से इतने चमकदार नहीं होते, जितना इन दिनों कृत्रिम पॉलिश से इन्‍हें चमकदार बनाया जा रहा है। इसके लिए वार्निश जैसे रसायनों का इस्तेमाल खुलेआम हो रहा है। कई लोग तो मोम लगाकर भी फलों को चमकाने का काम करते हैं। साथ ही कार्बाइड पाउडर का भी व्यापारी धड़ल्ले से उपयोग कर रहे हैं। डॉक्टरों की मानें, तो इससे मानव शरीर में टॉक्सिन की मात्रा बढ़ती जाती है और यह लीवर व किडनी को भी नुकसान पहुंचाता है।

अंगूर और सेब को सबसे ज्‍यादा खतरा

चमकदार दिखने वाले फलों में सबसे ज्‍यादा शिकार अंगूर और सेब हैं। व्‍यापारी इन पर सर्वाधिक रसायनों का प्रयोग करते हैं। असल में माना जाता है कि फलों के अंदर जितने अधिक समय तक नमी बनी रहती है, वह उतने समय तक ताजा दिखते हैं। इसलिए दुकानदारों द्वारा फल के ऊपरी भाग पर मोम की परत चढ़ा दी जाती है। जिससे फलों के पोर बंद हो जाते हैं और नमी बाहर नहीं निकल पाती। ऐसा उन फलों के साथ ज्यादा किया जाता है, जो जल्दी खराब होते हैं। इनमें अंगूर, सेब आदि शामिल है।

Also Read

More News

Fruits

फल बन जाते हैं जहर

फलों का सेवन शरीर में जरूरी विटामिन और मिनरल की कमी को पूरा करते हैं। लेकिन फलों की बिक्री बढ़ाने के लिए उसे चमकाने के लिए पॉलिश का प्रयोग करना फलों को जहरीला बना रहा है। यह खतरनाक रसायन लिवर में पहुंचकर उसे घातक रूप से नुकसान पहुंचाते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं इससे किडनी डैमेज होने का खतरा भी बना रहता है।

यह भी पढ़ें – शराब ही नहीं, और भी कई कारणों से खराब हो सकता है लिवर, रहें सावधान!

लिवर को पहुंचता है नुकसान

फलों पर इस्‍तेमाल किए गए रसायनों का सीधा असर लिवर पर पड़ता है। लिवर के प्रभावित होने पर व्यक्ति पहले पीलिया या फिर आंत्रशोथ की चपेट में आता है। हालांकि तत्काल उपचार से वह ठीक तो हो जाता है, लेकिन बाद में वह पेट संबंधी अन्य बीमारियों के चपेट में आ जाता है। लंबे समय तक ऐसे फलों का सेवन करने से लिवर खराब होने की भी स्थिति हो सकती है।

अन्‍य अंगों पर भी पड़ता है असर

चमकदार फलों के खाने से इसमें मौजूद केमिकल शरीर के अंदर जाकर शरीर के अंगों को खराब कर सकते हैं। खासकर सबसे ज्यादा केमिकल युक्त फलों के सेवन से लीवर खराब हो जाता है। बाद में इसका प्रभाव शरीर के और हिस्सों मे पड़ने लगता है।

हानिकारक रसायन से बचने के लिए फॉलो करें ये तरीके

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

  • खरीदते समय ध्‍यान रखें कि बहुत ज्‍यादा चमकदार फल न खरीदें।
  • जिन फलों की विशेष पैकिंग की गई हो, उन्‍हें भी खरीदना अवॉइड करें।
  • मौसमी और आसानी से मिलने वाले फल खरीदें।
  • कभी भी फलों को बिना धोए न खाएं।
  • पहले माना जाता था‍ कि सेब के छिलकों में भी विटामिन होते हैं। पर इन रसायनों के कारण यह भी हानिकारक हो गए हैं। इसलिए सेब को खाने से पहले अच्‍छी तरह छीलकर खाएं।

About the Author

... Read More