Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
किडनी में मिनरल्स या खनिजों का जमाव ही किडनी स्टोन का कारण बनता है। जब आपका मूत्र उत्पादन या यूरिन आउटपुट कम हो जाता है और शरीर में कुछ मिनरल्स का प्रसार होता है, तो ये एक-दूसरे से चिपके रहते हैं। ये ही स्टोन का निर्माण करते हैं। आप जीवनशैली में बदलाव करके किडनी स्टोन से बच सकते हैं।
किडनी से स्टोन निकालने के लिए रोज पिएं अदरक और हल्दी की चाय
ऑक्सालेट्स का कम सेवन
ऑक्सालेट्स खाद्य पदार्थों में पाए जाने वाले प्राकृतिक यौगिक होते हैं, जो यूरिन में कैल्शियम से बांधते हैं, जिससे किडनी स्टोन की समस्या हो सकती है। ऑक्सालेट समृद्ध खाद्य पदार्थों को कम मात्रा में खाएं। कम नमक खाने से यूरिन कैल्शियम के स्तर को कम रखने में मदद मिलती है। यूरिन कैल्शियम जितना कम होगा, किडनी स्टोन के होने का जोखिम कम होगा।
ये हैं वो संकेत, जो बताते हैं आपकी किडनी हो गई है खराब
खूब पिएं पानी
किडनी स्टोन से बचने के लिए आप ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करें। जितना पानी पिएंगे , उतना ही आप अधिक पेशाब करेंगे। यह मूत्र लवण को डिजॉल्व करने का एक तरीका है जो मुख्य रूप से किडनी स्टोन की मुख्य वजह बनती है।
रिफाइंड शुगर का यूज करें कम
किडनी स्टोन से बचने के लिए उन खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें, जिनमें शुगर की मात्रा अधिक हो। बहुत अधिक सुक्रोज और फ्रुक्टोज किडनी स्टोन के जोखिम को कई गुना बढ़ाते हैं।
अगर दिखते हैं ये 4 संकेत, तो हो सकता है किडनी में स्टोन
कैल्शियम का सेवन
अधिक कैल्शियम की बजाय संतुलित मात्रा में इसका सेवन करें। कम कैल्शियम वाले आहार किडनी स्टोन और ऑस्टियोपोरोसिस होने की संभावनाओं को बढ़ाते हैं। अधिक कैल्शियम भी सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है, इसलिए संतुलित मात्रा में ही कैल्शियम का सेवन करें।
सोडियम भी करें कम
बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए कम नमक और कम चीनी युक्त डाइट बेहद जरूरी है। अधिक नमक वाले आहार से किडनी में स्टोन का निर्माण हो सकता है। मूत्र या यूरिन में अत्यधिक मात्रा में नमक कैल्शियम को मूत्र से रक्त में पुन: स्थापित करने से रोकता है। आपके पेशाब में बहुत अधिक कैल्शियम किडनी स्टोन का कारण बनता है।
विश्व किडनी दिवस, 14 मार्च : पुनर्नवा पौधा बीमार गुर्दे को कर सकता है स्वस्थ