
... Read More
Written By: Anshumala | Published : October 21, 2019 4:04 PM IST
जानें, आयोडीन कमी के लक्षण, इससे होने वाली बीमारियां और आयोडिन रिच फूड्स के बारे में...© Shutterstock
आज पूरी दुनिया में ''वर्ल्ड आयोडीन डेफिशिएंसी डे'' (World Iodine Deficiency Day) मनाया जा रहा है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य है, लोगों में आयोडीन की कमी से होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक करना। आयोडीन मुख्य रूप से नमक में पाया जाता है। आयोडीन थायरॉइड ग्लैंड को सही तरीके से कार्य करने में मदद करता है साथ ही आयोडीन के सेवन से मांसपेशियों और नसों में भी रक्त का प्रवाह सुचारू रूप से होता है। मानव शरीर में आयोडीन एक महत्वपूर्ण माइक्रो-न्यूट्रिएंट्स है, जो थायरॉएड हार्मोन के निर्माण के लिए आवश्यक है। ''वर्ल्ड आयोडीन डेफिशिएंसी डे'' (World Iodine Deficiency Day 2019) पर जानें, आयोडीन की कमी के लक्षण, कारण, बीमारियां और इससे रिच फूड्स कौन-कौन से हैं...
शरीर में जब आयोडीन की कमी हो जाती है, तो घेंघा रोग या गॉइटर (Goiter) होने की संभावना बढ़ जाती है। यह गले में मौजूद थायरॉइड ग्लैंड में सूजन होने के कारण होता है। गॉइटर होने पर आपको खाना निगलने में समस्या हो सकती है। इसके अलावा हाइपोथायरॉयडिज्म, प्रेग्नेंसी में समस्याएं, बच्चों का सही तरीके से बुद्धि विकास ना होना, बौनापन आदि जैसी समस्याएं शरीर में आयोडीन की कमी से हो सकता है। प्रेग्नेंसी में शरीर में आयोडीन की कमी ना होने दें।
Paleo Diet Benefits : क्या है पैलियो डाइट, कैसे करे वजन कम और क्या हैं इसके फायदे
साथ ही महिलाओं के शरीर में आयोडीन की कमी का उनके प्रजनन तंत्र की कार्यप्रणाली से भी सीधा संबंध होता है। महिलाओं में आयोडीन की कमी का अगर समय रहते उपचार न कराया जाए तो गर्भधारण करने में समस्या आना, बांझपन, नवजात शिशु में तंत्रिका तंत्र से संबंधित गड़बड़ियां होने का खतरा बढ़ जाता है।
''वर्ल्ड आयोडीन डेफिशिएंसी डे'' (World Iodine Deficiency Day 2019) पर आपको यह जानना जरूरी है कि शरीर में आयोडीन की कमी होने पर कौन से लक्षण नजर आते हैं। यदि आपके शरीर में आयोडीन की कमी होगी, तो आपका वजन बढ़ सकता है। हमेशा कमजोरी और थकान महसूस होने लगती है। ठंड लगना, स्किन का ड्राई रहना, अधिक बाल झड़ना, हार्ट बीट का धीमे हो जाना, बातें भूलना, गले में दर्द, सजून, पीरियड्स इर्रेगुलर होना, नींद अधिक आना, बेचैनी महसूस करना आदि लक्षण नजर आ सकते हैं। कुछ आयोडीन रिच फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करके शरीर में आयोडीन की कमी को रोक सकते हैं।
Bone Health : इन 6 कारणों से आपकी हड्डियां हो सकती हैं कमजोर