दिल की बीमारी कभी नहीं आएगी पास, बस इन 3 फूड्स को बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा

आजकल बदलती जीवनशैली के कारण हमारे समस्याएं भी बढ़ने लगी हैं, जिसके कारण हम कई तरह-तरह की बीमारियों का शिकार हो जाते हैं, और इन्हीं में से एक है दिल की बीमारी। आज हम आपको दिल की बीमारी से बचने के लिए कुछ फूड्स के बारे में बताएंगे, जो आपको दिल की बीमारी से बचाने में मदद करेंगे।

WrittenBy

Written By: TheHealthSite Web Desk | Published : September 29, 2023 11:24 AM IST

World Heart Day 2023: हर साल  29 सितंबर को वर्ल्ड हार्ट डे मनाया जाता है। यह दिन दिल स्वास्थ्य के महत्व को बताने के लिए मनाया जाता है। आजकल बदलती जीवनशैली के कारण दिल की बीमारियां धमने का नाम ही नहीं ले रही हैं, मानो जैसे दिल की बीमारी आम होती जा रही है। आज के समय में दिल की बीमारी से मरने वाले वाले युवाओं की संख्या सबसे ज्यादा है। इसके लिए आपको अपनी जीवनशैली और डाइट दोनों में बदलाव जरुर करना चाहिए । कुछ ऐसे फूड्स को अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए, जो आपके हृदय हेल्थ को बढ़ावा दे।

दिल हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। दिल के बिना हम जीने की कल्पाना भी नहीं कर सकते हैं। ऐसे में हमें अपने दिल का बहुत ध्यान रखना चाहिए। हमें हेल्दी हार्ट के लिए अपनी डाइट में हेल्दी फूड्स को शामिल करना चाहिए। इस समय बदलती लाइफस्टाइल और खराब-पान के कराण ही हम कई तरह-तरह की बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। इन्हीं में से एक है दिल से जुड़ी समस्या। आपके खाने का सीधा असर आपके दिल पर पड़ता है, इसलिए आपको हेल्दी डाइट ही लेनी चाहिए, ये आपके दिल को स्वस्थ रखने में बहुत मदद करेगी। आइए जानते हैं, दिल को हेल्दी रखने के लिए आपको अपनी डाइट में कौन-से फूड्स को शामिल करना चाहिए।

दिल को हेल्दी रखने वाले फूड्स

हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियां सिर्फ दिल के मरीज के लिए नहीं बल्कि सभी के लिए बहुत फायदेमंद होती है, क्योंकि हरी पत्तेदार सब्जियों पोषक तत्वों से भरपूर होती है। आपको अपनी डाइट में इन्हें जरुर शामिल करना चाहिए, क्योंकि ये आपके शरीर से कई बीमारियों को कम करने में मदद करती है। पालक जैसी सब्जियों को आपको अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए, क्योंकि यह हमारे दिल के लिए बहुत फायदेमंद होती है और हमारे हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देती हैं और हमारे पाचनतंत्र को ठीक करती है। साथ ही ये सब्जियां एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है और इनमें vitamin-a, vitamin-k, calcium और vitamin-c जैसे पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है।

अखरोट

अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर होता है और साथ ही फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं, जो हमारे दिल को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। अखरोट हमारी सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है और अखरोट को सुपरफूड के रूप में जाना जाता है।

डार्क चॉकलेट

चॉकलेट खाना हर किसी को पसंद होता है। डार्क चॉकलेट में फ्लेवोनोइड्स जैसे एंटीऑक्सिडेंट होते हैं। डार्क चॉकलेट दिल से जुड़ी समस्याओं को कम करने में बहुत मदद करती है और दिल के रोगों के खतरे को भी कम करती है साथ ही सीमित मात्रा में ही डार्क चॉकलेट खानी चाहिए, क्योंकि किसी भी चीज का जरुरत से सेवन सेहत के लिए हानिकारक होता है। डार्क चॉकलेट आपके मुड को भी अच्छे करने में मदद करती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source