Food Safety Day 2022 : केमिकल्स और पेस्टिसाइट्स के नुकसान से खुद को बचाना है आसान, Safe eating के लिए इन टिप्स पर करें अमल

दूषित या खराब खाना खाने से पेट, किडनी, पाचन तंत्र से जुड़ी कई प्रकार की बीमारियां हो सकती हैं वहीं, कैंसर जैसी गम्भीर बीमारियों की भी वजह बन सकता है दूषित भोजन।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 7, 2022 3:37 PM IST

World Food Safety Day 2022: दुनियाभर में मिलावटी भोजन खाने से लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले बुरे प्रभाव और फूड-बॉर्न बीमारियां एक बहुत बड़ी समस्या है।  विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization), के आंकड़ों के अनुसार हर साल दुनियाभर में तकरीबन 60 करोड़ से  अधिक लोगों की तबीयत केवल खराब भोजन खाने की वजह से बिगड़ जाती है जबकि 4 लाख से अधिक लोगों की मृत्यु दूषित, मिलावली या घटिया क्वालिटी का खाना खाने (death due to eating contaminated food) से हो जाती है।

एक्सपर्ट्स के अनुसार दूषित भोजन खाने या दूषित पानी पीने से तकरीबन 200 से अधिक प्रकार की बीमारियां (foodborne diseases) हो सकती हैं। दरअसल भोजन से चिपके विभिन्न प्रकार के केमिकल्स, फल-सब्जियों में पनपने वाले बैक्टेरिया (bacteria), वायरस (viruses) और परजीवी (parasites) के कारण भोजन की क्वालिटी बिगड़ सकती है और जब ऐसा खराब खाना कोई व्यक्ति खाता है तो उसके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है या वह बीमार पड़ सकता है। दूषित या खराब खाना खाने से पेट, किडनी, पाचन तंत्र से जुड़ी कई प्रकार की बीमारियां हो सकती हैं वहीं, कैंसर जैसी गम्भीर बीमारियों की भी वजह बन सकता है दूषित भोजन। ऐसे में सवाल उठता है कि लोग दूषित और मिलावटी भोजन के नुकसान से खुद को कैसे बचा सकते हैं। इसके लिए फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की कुछ गाइडलाइंस काम आ सकती हैं, जिनके बारे में आप पढ़ सकते हैं यहां। आइए जानें हेल्दी और सेफ इटिंग के लिए FDA किन बातों की सलाह देती हैं। ( tips for eating safe in hindi )

साफ-सफाई का रखें विशेष ध्यान

  • किसी भी प्रकार के कच्चे या पके हुए भोजन को छूने से पहले अपने हाथों को साबुन और पानी से साफ करें।
  • भोजन रखने के बर्तन, किचन स्लैब, चाकू और किचन में इस्तेमाल होने वाली सारी चीजों को भी अच्छी साफ करें और इस्तेमाल करें।
  • बाजार से लाने के बाद फल और सब्जियों को पानी से धोकर और अच्छी तरह साफ करके रखें।
  • मीट, पोल्ट्री, मछली और अंडा जैसे नॉन-वेजिटेरियन फूड को भी खरीदते समय चेक करें कि वे ताजा हैं या नहीं। घर लाने के बाद उनकी साफ-सफाई करें और सफाई के लिए इस्तेमाल किए गए पानी को सीधा सिंक में फेंके। इससे बैक्टेरिया को फैलने से रोका जा सकता है।
  • डिब्बाबंद फूड्स को खोलने से पहले डिब्बे को पानी से साफ करें।

भोजन को ऐसे रखें सुरक्षित

  • कच्चे और पके हुए भोजन को स्टोर करते समय उन्हें अलग-अलग जगहों पर रखें। फ्रिज में भी अलग-अलग डिब्बों में भरकर भोजन को अलग-अलग फ्लोर पर रखें।
  • वेज और नॉन-वेज फूड के लिए अलग-अलग चॉपिंग बोर्ड का इस्तेमाल करें।
  • कभी भी फ्रिज से निकालकर सीधे किसी चीज का सेवन नहीं करना चाहिए।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source