... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Published : June 6, 2020 2:28 PM IST
World Food Safety Day 2020 : बाहर खाने से पहले इन बातों का रखें ख्याल, वरना हो सकते हैं बीमार।© Shutterstock.
World Food Safety Day 2020 : कल यानी 7 जून को पूरी दुनिया दूसरी बार 'वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे 2020' (World Food Safety Day 2020) मना रही है। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा दिसंबर 2018 में इस डे को मनाने की स्वीकृत दी गई थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, इससे लोगों में फूड सेफ्टी को लेकर जागरूकता फैलाई जा सकती है और विश्व स्तर पर दूषित भोजन से होने वाली बीमारियों को रोका जा सकता है।
WHO के मुताबिक, स्वस्थ जीवन के लिए पौष्टिक और स्वच्छ भोजन बहुत ही जरूरी है। डब्ल्यूएचओ के आंकड़े बताते हैं कि दुनियाभर में लगभग 10 में से 1 लोग दूषित खाने की वजह से बीमार पड़ते हैं। यह आंकड़ा (World Food Safety Day 2020) बहुत ही खतरनाक है। विश्व फूड सेफ्टी डे (World Food Safety Day) पर आज हम आपको दूषित खाने से बचने के कुछ उपाय बताने जा रहे हैं, जिससे आप एक स्वस्थ जीवन जी सकें।
सड़क किनारे लगे वेंडर की खस्ता-कचौड़ी, फ्राइड राइस और चाइनीज सभी को बहुत ही पसंद होते हैं, लेकिन ये भोजन सेहत के लिए सुरक्षित खाने के विकल्प नहीं हो सकते हैं। हम आपको कुछ ऐसे सुझाव देने जा रहे हैं, जिसको ध्यान में रखकर आप अपने खाने का चुनाव करें-
अगर आप किसी नए शहर जाते हैं, तो वहां इस बात का जरूर खास ख्याल रखें। ऐसे स्थान पर खाना बिल्कुल भी ना खाएं, जहां लोग जाने से कतराते हैं। रेस्टोरेंट या फिर किसी वेंडर के पास खाने से पहले लोकल लोगों से सलाह लें कि खाना कहां सुरक्षित और ताजा है या नहीं?
जहां आप खाना खाने जा रहे हैं, वो स्थान साफ है या नहीं इस बात का ख्याल विशेषतौर पर रखें। खाने से पहले बेचने वालों पर ध्यान दें। वहां जाकर गौर करें कि वह जिन चीजों का इस्तेमाल कर रहे हैं वह साफ है या नहीं? खाना बनाने के लिए वे लोग दस्ताने और चिमटे का इस्तेमाल कर रहे हैं या नहीं? इसके साथ ही इस बात पर भी गौर करें कि वे लोग भोजन को ढककर रखते हैं या नहीं? अगर इन में से कुछ भी चीजें आपको गड़बड़ दिखती हैं, तो वहां खाना बिल्कुल भी ना खाएं।
किसी-किसी रेस्टोरेंट में आपने देखा होगा कि जहां पर खाना बन रहा होता है, वे वहीं पर कूड़े का ढेर कर देते हैं। इसके साथ ही कुछ ऐसे रेस्टोरेंट भी होते हैं, जिनके आसपास नालियां खुली होती हैं। ऐसे जगहों पर जानें और खाने से बचें। गंदी नालियों से आने वाले विषैले पदार्थ खाने को दूषित करते हैं, जिसकी वजह से आप गंभीर रूप से बीमार पड़ सकते हैं।
चाहे आप घर में खाना खा रहे हैं या फिर कहीं बाहर किसी रेस्टोरेंट में, हमेशा खाने से पहले अपने हाथों को साबुन से अच्छी तरह से धोएं। हमारे हाथों में कई तरह के बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, जिससे हम उल्टी, डायरिया, फूड पॉइजनिंग जैसी गंभीर बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। इसलिए हमेशा खाने से पहले हाथ धोने की आदत डालें।
रेस्टोरेंट में पानी हमेशा बंदबोतलों सो पिएं। ऐसे स्थानों पर पानी खुले में रखा होता है, जिसमें कई तरह के कीटाणु होने की संभावना होती है। इसके कारण पाचनतंत्र खराब हो सकता है। इसलिए बाहर हमेशा सील बंद पानी खरीदकर ही पिएं।
World Food Safety Day 2020: जानें, क्या है फूड प्वॉइजनिंग, इसके लक्षण और घरेलू उपचार
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवसः दूषित खाना है जानलेवा, होती हैं ये बीमारियां
WHO ने पहली बार फूड सेफ्टी को लेकर जारी की गाइडलाइंस, जानें क्या करें, क्या नहीं?