
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : November 13, 2025 2:52 PM IST
What to Eat and What not to Eat in Diabetes: हमारे देश में डायबिटीज एक ऐसी बीमारी बन गई है कि अब हर किसी को इसके बारे में जानकारी है, सबको पता है कि इस बीमारी में शुगर व चिकनाई वाली चीजें नहीं खानी हैं। साथ ही ज्यादातर लोगों को इस बात की जानकारी भी है कि आखिर किन कारणों से ये बीमारियां होती हैं। लेकिन यह सब जानते हुए भी डायबिटीज के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं, ऐसा क्यों? एक्सपर्ट्स का मानना है कि लोगों को इस बारे तो जानकारी है कि शुगर व चिकनाई वाली चीजें नहीं खानी चाहिए लेकिन लोग उन चीजों की पहचान सही से नहीं कर पा रहे हैं। दरअसल डायबिटीज के पेशेंट अभी भी बहुत सी ऐसी चीजें खा रहे हैं जो दिखने में हेल्दी हैं लेकिन गलत समय पर या गलत मात्रा में उनका सेवन करना ब्लड शुगर बढाता है। आज वर्ल्ड डायबिटीज डे के मौके पर हम आपको बताएंगे कि आखिर कौन से फूड्स हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा रहे हैं और कौन से वे फूड्स हैं जिनका सेवन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल होगा।
अगर आप भी डायबिटीज कंट्रोल करने के तरीके ढूंढ रहे हैं, तो पहले सबसे पहले पता लगाएं कि जो आप हेल्दी समझ कर खा रहे हैं क्या वह ठीक है? बहुत से ऐसे फूड्स हैं जिनका सेवन ज्यादा मात्रा में करना ब्लड शुगर को बढ़ाता है और इनमें आपके द्वारा हेल्दी समझे जाने वाले सफेद चावल और गेहूं के आटे की रोटी भी शामिल है। लेकिन आज तक भी ज्यादातर लोगों को यह नहीं पता है कि जरूरत से ज्यादा इन चीजों का सेवन करना भी ब्लड शुगर बढ़ाता है क्योंकि इनमें भी एक निश्चित मात्रा में शुगर होता है।
गेहूं के आटे की रोटी और सफेद चावल समेत कई ऐसे फूड्स हैं, जिनमें शुगर होता है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उनका टेस्ट मीठा ही हो। आज तक अनगिनत रिसर्च हो चुकी हैं, जिनमें बताया गया है कि गेहूं में प्राकृतिक रूप से शुगर होता है और सफेद चावल व मक्की जैसे अनाजों में भी नेचुरल शुगर होता है। लेकिन इनका स्वाद मीठा इसलिए नहीं होता है क्योंकि यह नेचुरल शुगर एक स्टार्च के रूप में होता है, जो जिसका आकार हमारी जीभ के टेस्ट बड्स (Taste Buds) के अनुसार बड़ा होता है और इसलिए हम वह टेस्ट महसूस नहीं कर पाते हैं।
(और पढ़ें - डायबिटीज में क्या न खाएं)
रिपोर्ट्स के अनुसार एक सामान्य आकार की रोटी में 1.5 से 2 ग्राम तक शुगर होता है और एक छोटी चम्मच चीनी में 4 ग्राम शुगर होता है। इसका मतलब यह हुआ कि अगर आप 2 रोटियां भी खाते हैं, तो समझ लीजिए आपने 1 चम्मच चीनी खा ली है। उसी तरह चावल और मक्की में भी एक निश्चित मात्रा में शुगर होता है।
हालांकि, इस बात का ध्यान रखना भी जरूरी है कि रोटी, चावल व मक्की जैसे अनाजों में जो शुगर है वह नेचुरल शुगर है, जो स्टार्च के रूप में शरीर में जाता है और साथ ही इन फूड्स में अन्य खास पोषक तत्व भी होते हैं। इसलिए इन फूड्स का शुगर इतना ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाएगा जितना एक चम्मच चीनी खाने से नुकसान होगा।
इसलिए डायबिटीज के मरीज को इस बात का ध्यान रखना है कि वे उन चीजों का सेवन तो बिल्कुल न करें जिनमें चीनी का इस्तेमाल किया गया हो और साथ ही रोटी, सफेद चावल और मक्की जैसे फूड्स का सेवन भी कितना मात्रा में करना है इस बारे में किसी अच्छे डाईटीशियन व डॉक्टर से सलाह लें।
जैसा कि हमने आपको ऊपर भी बताया है कि ज्यादातर लोग जानते हैं कि चीनी वाले व चिकनाई वाले फूड्स का सेवन नहीं करना है। साथ ही इस बात का ध्यान भी रखना है कि आप सिर्फ गेहूं की रोटी, सफेद चावल, मक्की या मैदे जेसे फूड्स पर ही निर्भर नहीं है। ज्यादा मात्रा में इनका सेवन करना भी ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाने में मदद करता है।
(और पढ़ें - डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए क्या नहीं खाना चाहिए)
डायबिटीज के मरीजों को कौन-कौन सी चीजें खानी चाहिए इसका ध्यान देने के साथ-साथ इस बात का ध्यान भी रखना है कि उन्हें अपनी डाइट को बैलेंस रखना है। इसलिए अपनी डाइट में कम ड्राई फ्रूट्स, बीज, कच्ची व उबली सब्जियां, उबला अंडा और कम शुगर वाले फ्रूट्स शामिल करें। आपको रोटी व चावल आदि मात्रा में लें और उसके साथ सब्जियों, फलों व ड्राई फ्रूट्स का सेवन ज्यादा करें। ऐसा करने से आपकी डाइट बैलेंस्ड रहेगी, न्यूट्रिशन ज्यादा मिलेंगे और शुगर व कार्बोहाइड्रेट्स कम होगा।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।