Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
World Coconut Day 2020 : नारियल का पानी हो या फिर फल, दोनों ही रूप में यह सेहत के लिए फायदेमंद है। नारियल से कई तरह की डिशेज तैयार की जाती है, जो स्वाद और सेहत से भरपूर होती है। नारियल (World Coconut Day 2020) की पैदावर भारत, मालदीव,अमेरिका, इंडोनेशिया, मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों समेत दुनिया के अधिकांश उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में की जाती है। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में नारियल का इस्तेमाल अलग-अलग तरीके से किया जाता है। भारत की ही अगर बात करें, तो साउथ क्षेत्रों में नारियल की सब्जी से लेकर मिठाई तक बनाई जाती है।
साउथ इंडिया के लगभग सभी डिशेज में नारियल मिलाया जाता है। नारियल का पानी, नारियल का चीनी, नारियल का दूध, नारियल का क्रीम, नारियल तेल यहां तक की नारियल के पत्ते भी हमारे लिए उपयोगी हैं। कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स से लेकर खाद्य पदार्थ की चीजें भी नारियल से बनाई जाती हैं। नारियल के इन्हीं गुणों के कारण 2 सितंबर को विश्व नारियल दिवस (World Coconut Day 2020) मनाया जाता है। आइए इस मौके पर जानते हैं नारियल के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में-
नारियल में भरपूर रूप से फाइबर होता है, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसके साथ ही इसमें एंटीऑक्सिडेंट भी बहुत समृद्ध है, जो कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल करने में आपकी मदद कर सकता है। हाई कोलेस्ट्रॉल के शिकार व्यक्ति को नारियल का सेवन करना चाहिए, इससे वे अपने कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रख सकते हैं।
नारियल में कैलोरी की मात्रा भी बहुत ही कम होती है, कम कैलोरीयुक्त आहार से हम अपने वजन को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके साथ ही कई अध्ययनों में इस बात का खुलासा हुआ है कि नारियल के MCT (ट्राइग्लिसराइड्स) फैट का इस्तेमाल हमारा शरीर तुरंत ही कर लेता है और यह शरीर में संग्रहीत होता है, जो वजन को तेजी से घटाने में मददगार साबित हो सकता है।
भारतीय किचन में इस्तेमाल किए जाने वाले मसाले जैसे-इलायची, अदरक, लौंग और दालचीनी के साथ विभिन्न डिशेज तैयार करने के दौरान अगर आप उसमें नारियल मिलाती हैं, तो यह आपके सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। इससे पाचनतंत्र दुरुस्त होता है। इसके साथ ही इससे पेट से संबंधित कई समस्याएं सही रहती हैं। नारियल के सेवन से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है, जो वजन को कंट्रोल करने में सहायक साबित हो सकता है।
हेयरकेयर और स्किन केयर के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल किया जाता है। नारियल के तेल में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल के गुण पाए जाते हैं, तो चेहरे और बालों के जख्म को ठीक करने में हमारी मदद कर सकते हैं।