... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : February 4, 2019 11:13 AM IST
दरअसल विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर आपका आहार और दिनचर्या स्वस्थ होगी तो आप किसी भी रोग का मुकाबला ज्यादा बेहतर तरीके से कर सकते हैं। ©Shutterstock.
मेडिकल साइंस में हर रोज नए शोध हो रहे हैं। जिनमें कैंसर से निपटने के लिए रणनीति बनाई जा रही है। विशेषज्ञों की मानें तो स्वस्थ जीवनशैली और बेहतर खानपान से कैंसर जैसी महामारी को भी मात दी जा सकती है। दरअसल वे मानते हैं कि अगर आपका आहार और दिनचर्या स्वस्थ होगी तो आप किसी भी रोग का मुकाबला ज्यादा बेहतर तरीके से कर सकते हैं। इसके लिए वे कुछ खास आहार भी बताते हैं जिनमें कैंसर का मुकाबला करने की बेहतर क्षमता है।
यह भी पढ़ें - विश्व कैंसर दिवस : मप्र में हर साल तंबाकू से मरते हैं 90 हजार लोग
वे आहार जो करते हैं कैंसर का मुकाबला
फलियां और दाल : दाल और फलियां प्रोटीन का एक समृद्ध स्रोत होने के अलावा फाइबर और फोलेट प्रदान करते हैं जो पैनक्रियाज़ के कैंसर के खतरे को कम कर सकते हैं। फलियां में प्रतिरोधी स्टार्च होता है जो बड़ी आंत की कोशिकाओं के स्वास्थ्य में सुधार करते हैं।
यह भी पढ़ें – वर्ल्ड कैंसर डे : कैंसर के बारे में ये जरूरी बात जो आपको जाननी चाहिए
लहसुन और प्याजः लहसुन और प्याज में मौजूद सल्फर कंपाउंड बड़ी आंत, स्तन, फेफड़े और प्रोस्टेट कैंसर की कोशिकाओं को मार देते हैं। लहसुन ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करता है। यह इंसुलिन उत्पादन को कम करके शरीर में ट्यूमर नहीं होने देता।
सब्ज़ियां : फूलगोभी और ब्रोकोली शरीर में दो ताकतवर कैंसर रोधी अणु होते हैं। ये दोनों डिटोक्सीफिकेशन एंजाइम के उत्पादन को बढ़ाते हैं, जो कैंसर की कोशिकाओं को मारते हैं और ट्यूमर को बढ़ने से रोकते हैं और ये फेफड़े, प्रोस्टेट, मूत्राशय और पेट के कैंसर के जोखिम को कम करने के लिए भी जाने जाते हैं।
यह भी पढ़ें - स्वास्थ्य के लिए बहुत कमाल का है ये खट्टा और खूबसूरत फल
अदरक : ताजा अदरक में कैंसर की कोशिकाओं से लड़ने वाले कुछ खास गुण होते हैं। और ट्यूमर की कोशिकाओं को रोकने के लिए मदद करते हैं। अदरक का अर्क कीमोथेरेपी या रेडियोथेरेपी से होने वाली परेशानी को भी कम कर सकता है।
हल्दी : यह सबसे शक्तिशाली प्राकृतिक कैंसर रोधी है। यह कैंसर कोशिका को मारकर ट्यूमर को बढ़ने से रोकती है और साथ ही कीमोथेरेपी का असर बढ़ाती है। काली मिर्च के साथ तेल में मिलाने पर हल्दी और भी ज्यादा असरकारी हो जाती है।
पपीता, कीनू और संतरे : ये फल विटामिन और ऐसे तत्वों से भरपूर होते हैं जो लीवर में पाए जाने वाले कार्सिनोजन को अपने आप खत्म हो जाने के लिए मजबूर करते हैं। कीनू और उसके छिल्के में फ्लेवनोइड्स और नोबिलेटिन नामक तत्व होते हैं जिसमें कैंसर कोशिकाओं को रोकने की क्षमता है।
गाजर, आम और कद्दू : अल्फा और बीटा नामक कैरोटीन्स कैंसर को ख़त्म करने वाले शक्तिशाली कारक के रूप में जाने जाते हैं। ये तीनों फल गर्भाशय, मूत्राशय, पेट और स्तन कैंसर सहित कई प्रकार के कैंसर की रोकथाम में असरदार हैं।