
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : February 4, 2021 11:10 AM IST
Cancer is a group of diseases involving abnormal cell growth
World Cancer Day 2021 - कैंसर का नाम सुनते ही लोगों के मन में मौत का डर बैठ जाता है। हालांकि, शुरुआत में ही इसका पता चल जाए तो काफी हद तक इस जानलेवा बीमारी पर काबू पाया जा सकता है। आप इसे अपने खानपान से भी कंट्रोल में रख सकते हैं। कुछ खाद्य पदार्थ में कैंसर से लड़ने वाले गुण मौजूद होते हैं, जिनका सेवन आप नियमित रूप से करें, तो कैंसर से काफी हद तक आप बचे रह सकते हैं। जानें, विश्व कैंसर दिवस (world cancer day 2021) पर उन एंटी कैंसर सुपरफूड्स या डाइट के बारे में जो आपको कई गंभीर कैंसर से बचाए रख सकते हैं-
इसमें फाइबर और प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। ये शरीर की कोशिकाओं की रक्षा करते हैं। बीन्स धीमी गति से हो रहे ट्यूमर के विकास को रोकने में भी मदद करती हैं। बीन्स का सेवन नियमित करने से आप कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचे रहते हैं।
इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-बी, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सिडेंट्स प्रचुर मात्रा में होते हैं। अखरोट में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकते हैं। खासकर, यह ब्रेस्ट कैंसर से आपको बचाए रखता है। महिलाओं को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
कैंसर से लड़ने वाले 5 आहार डाइट में जरूर करें शामिल
विटामिन का अच्छा स्रोत होता है अनार। इसमें विटामीन ए, सी और ई और फोलिक एसिड भी होता है| इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-वाइरल की विशेषता पाई जाती है। प्रोस्टेट और ब्रेस्ट कैंसर से ग्रस्त लोगों को इसका जूस जरूर पीना चाहिए। इससे कैंसर बढ़ता नहीं है। यह कैंसर से लड़ने वाली कोशिकाओं की भी मदद करता है।
हर तरह की मछली में विटामिन सी, ई तथा खनिज सेलेनियम मौजूद होते हैं, जो अग्नाशय में होने वाले कैंसर की आशंका को दो तिहाई तक कम कर देते हैं। कैंसर से बचाव के लिए सेलेनियम से भरपूर मछली का सेवन जरूर करें।
World Cancer Day 2020: कैंसर के शुरुआती लक्षण की पूरी जानकारी यहां जानें
कैंसर से बचाव के लिए सोयाबीन का सेवन फायदेमंद होता है। एक अध्ययन के अनुसार, सोयाबीन आंत, लिवर और फेफड़े के कैंसर से बचाता है। इसमें पाया जाने वाला ओलेक एसिड ट्यूमर विकसित होने से रोकता है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.