30 के बाद भी रहना चाहती हैं फिट? रोजाना डाइट में शामिल करें ये चीजें

Women Fitness : 30 की उम्र के बाद महिलाओं को अपना खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं 30 की उम्र में महिलाओं का किस तरह का होना चाहिए डाइट प्लान?

30 के बाद भी रहना चाहती हैं फिट? रोजाना डाइट में शामिल करें ये चीजें

Written by Kishori Mishra |Published : May 31, 2023 1:14 PM IST

Women Fitness : बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं को अपनी सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। मुख्य रूप से अगर आप 30 के पार हो चुके हैं, तो अपनी डाइट पर अधिक से अधिक ध्यान दें। इस उम्र की महिलाओं को कई तरह की शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। क्योंकि ये एक ऐसे उम्र का पड़ाव है, जहां आपको कई तरह के परिवर्तनों से गुजरता है। ये परिवर्तन शारीरिक होने के साथ-साथ हार्मोनल भी हो सकते हैं। इसलिए 30 की उम्र के बाद आपको अपनी डाइट पर अधिक जोर देने की जरूरत होती है। आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे  डाइट प्लान के बारे में बताएंगे, जो हर एक महिला को 30 की उम्र के बाद फॉलो करने की जरूरत होती है।  आइए जानते हैं 30 की उम्र के बाद महिलाओं का किस तरह का होना चाहिए डाइट प्लान?

फाइबर है जरूरी

अगर आप 30 के बाद खुद को फिट रखना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपने आहार में फाइबर युक्त चीजों को जरूर शामिल करें। डायटीशियन का कहना है कि 30 साल की उम्र तक आते-आते महिलाओं हमारे शरीर को उच्च फाइबर  युक्त आहार की जरूरत होती है, ताकि इससे ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सके। साथ ही फाइबरयुक्त आहार से आप अपने मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर सकें। अगर आप 30 के बाद भी खुद को हेल्दी देखना चाहती हैं, तो अपने आहार में साबुत अनाज, फल, सब्जियां जैसे फाइबर से रिच चीजों को शामिल करें। 

कैल्शियम रिच आहार

बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं की हड्डियां काफी ज्यादा कमजोर होने लगती हैं। ऐसे में उन्हें अपने आहार मैं कैल्शियम रिच फूड्सको शामिल करने की जरूरत होती है। कैल्शियम रिच फूड्स के रूप में आप सीताफल, कीवी, मुनक्का, दूध, दही, अखरोट जैसी चीजों को शामिल कर सकते हैं। 

Also Read

More News

फोलेट युक्त आहार है जरूरी

महिलाओं के आहार में फोलेट युक्त खाद्य पदार्थों का होना बहुत ही जरूरी है। इस तरह के खाद्य पदार्थों का सेवन करने से प्रेग्नेंसी के दौरान परेशानी कम होती है। साथ ही कंसीव करने में भी आसानी होती है। फोलेट युक्त आहार के रूप में आप हरी पत्तेदार सब्जियां, मशरूम, फल और सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। अगर आप प्रेग्नेंट नहीं है, तो आपको पूरे दिन में 400-एमसीजी फोलिक एसिड सप्लीमेंट लेने की सलाह दी जाती है। वहीं, प्रेग्नेंट और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को पूरे दिन में 1,000 एमसीजी युक्त आहार की जरूरत होती है। 

सोडियम और पोटेशियम

 बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं को हाई ब्लड प्रेशर होने की संभावना होती है। ऐसे में आपको अपने आहार में सोडियम को कम करने की जरूरत होती है। इसके साथ ही अपने आहार में अधिक से अधिक पोटैशियम को शामिल करें। पोटैशियम युक्त आहार के रूप में आप हरे पत्तेदार साग, केले और खरबूजे जैसे खाद्य पदार्थों को शामिल कर सकते हैं। 

TRENDING NOW

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आप कई तरह के खाद्य पदार्थों को शामिल कर सकते हैं। मुख्य रूप बढ़ती उम्र की महिलाओं को अपने डाइट पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।