... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : February 5, 2019 1:21 PM IST
अगर आप भी सर्दी जुकाम से परेशान हैं तो हम आपको बता रहे हैं एक ऐसी रेसिपी जो बरसों से घरों में जांची परखी जा रही है। इससे न केवल सर्दी-जुकाम में राहत मिलेगी, बल्कि सर्दी के खिलाफ प्रतिरक्षा तंत्र भी तैयार होगा। ©Shutterstock.
मौसम का मिजाज अब भी लोगों की समझ में नहीं आ रहा। कभी सर्दियों की बारिश तो कभी शीतलहर अब भी वातावरण में ठंड का माहौल बनाए हुए है। पर यह मौसम उन लोगों के लिए खासा मुश्किल भरा हो सकता है, जो जल्दी ही ठंड में सर्दी-जुकाम की चपेट में आ जाते हैं। अगर आप भी सर्दी जुकाम से परेशान हैं तो हम आपको बता रहे हैं एक ऐसी रेसिपी जो बरसों से घरों में जांची परखी जा रही है। इससे न केवल सर्दी-जुकाम में राहत मिलेगी, बल्कि सर्दी के खिलाफ प्रतिरक्षा तंत्र भी तैयार होगा।
यह भी पढ़ें - बढ़ता ही जा रहा है स्वाइन फ्लू का प्रकोप, रहें सावधान
बेसन का शीरा –
सर्दी जुकाम से परेशान लोगों को बेसन का शीरा राहत के साथ-साथ स्वाद भी देगा और आपके घर में यकीनन आसानी से मिल भी जाएगा।
हम सभी ने कभी न कभी बेसन शीरा (Besan Ka Sheera) खाया ही होगा। दादी-नानी के नुस्खे में शामिल यह रेसिपी भारत के लगभग हर प्रांत में बनाई और खाई जाती है।
यह भी पढ़ें – इन घरेलू नुस्खों से दे सकते हैं स्वाइन फ्लू को मात
बेसन का शीरा
सामग्री
बेसन - तीन चम्मच
देसी घी - एक बड़ा चम्मच
एक इलायची (कुटी हुई)
शक्कर या गुड़ – स्वादानुसार
दूध - डेढ़ कप
हल्दी- एक चुटकी
बेसन का शीरा बनाने की विधि
सबसे पहले कढ़ाई में घी को गर्म करें। जब यह गर्म होकर पिघल जाए तो इसमें बेसन डालें। इसे धीमी आंच पर पकाएं। हल्का भूरा होने पर यह सुगंध देने लगेगा। अब इसमें इलायची, हल्दी और गुड़ डालें। इसके बाद दूध मिलाये और घोलते रहें। इसे घोलना जरूरी है ताकि गांढ़ें न पड़ें। बेसन का शीरा परोसने के लिए तैयार है, गर्मागरम परोसें।