Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सर्दियों का हेल्‍दी स्‍नैक्‍स है मक्‍का के ढोकले, इस तरह करें तैयार

सर्दियों का यह स्‍नैक्‍स स्‍वादिष्‍ट तो होता ही है पचने में भी बहुत आसान होता है। आइए जानते हैं मक्‍का के ढोकले बनाने की विधि

सर्दियों का हेल्‍दी स्‍नैक्‍स है मक्‍का के ढोकले, इस तरह करें तैयार
सर्दियों का यह स्‍नैक्‍स स्‍वादिष्‍ट तो होता ही है पचने में भी बहुत आसान होता है। आइए जानते हैं मक्‍का के ढोकले बनाने की विधि @shutterstock.

Written by Yogita Yadav |Updated : December 20, 2018 8:43 PM IST

सर्दियों में मक्‍का खूब मिलती है। मक्‍की की रोटी के दीवानों की भी कमी नहीं है। पर क्‍या आप जानते हैं कि मक्‍का से और भी कई तरह के व्‍यंजन तैयार किए जा सकते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं एक ऐसा हेल्‍दी स्‍नैक्‍स जिसे एक बार खाकर आप कभी भूल नहीं पाएंगे। सर्दियों का यह स्‍नैक्‍स स्‍वादिष्‍ट तो होता ही है पचने में भी बहुत आसान होता है। आइए जानते हैं मक्‍का के ढोकले बनाने की विधि -

यह भी पढ़ें - मोटापे से लेकर डिप्रेशन तक, कई काम आता है कद्दू , जैसे चाहें वैसे करें सेवन

मक्का के ढोकले

Also Read

More News

सामग्री

  • मक्का का आटा - तीन कटोरी
  • पापड़ खार (साजी ) - डेढ़ छोटे चम्मच
  • लाल मिर्च - 2 छोटे चम्मच
  • जीरा - एक चम्मच
  • हरी मिर्च - 3
  • अदरक - 1 इंच
  • नमक - 3 /4 चम्मच या स्वादानुसार
  • हरा धनिया ( कटा हुआ ) - 2 चम्मच

यह भी पढ़ें – क्‍या आप जानते हैं कि किस दूध में होता है सबसे ज्‍यादा प्रोटीन

मक्का के ढोकले बनाने की विधि

  • सबसे पहले हरी मिर्च और धनिया को धो लें और फि‍र इन्‍हें बरीक काट लें।
  • अब अदरक को छीलकर कद्दूकस कर लें।

यह भी पढ़ें - ये हैं वे कारण जो खा जाते हैं आपकी भूख, इस तरह करें इन्‍हें कंट्रोल

  • डेढ़ कप गर्म पानी में पापड़ खारी यानी साजी डालकर घोल लें।
  • मक्का का आटा छान कर उसमें नमक,  लाल मिर्च पाउडर और जीरा डालकर हाथ से अच्छी तरह मिक्स कर दें।
  • अब इसमें बारीक कटी हुई हरी मिर्च, धनिया व अदरक मिला दें।
  • थोड़ा-थोड़ा करके पापड़ खार यानी साजी वाला गर्म पानी मिलायें और टाइट गूंथ लें। पानी कम लगे तो सादा गर्म पानी मिला लें।
  • इस आटे से गोल व चपटे आकार के ढोकले बना लें। इनकी शेप छोटी कचौरी जैसा बनायें और एक तरफ से दबा कर गड्डा बना दें।
  • एक भारी तले वाले भगोने या स्टीमर में पानी डालकर गर्म करें। पानी उबलने लगे तब स्टीम करने के लिए जाली पर ढ़ोकले रख दें।
  • स्टीमर का ढक्क्न बंद करें व गैस धीमी करके 15 से 20 मिनिट तक पकाएं।
  • स्वादिष्ट गर्मागर्म ढोकले तैयार है।
  • इन्हे निकालकर तेल, गुड़, उड़द की दाल या कढ़ी के साथ या अपनी पसंद के अनुसार खाकर आनंद उठायें।

यह भी पढ़ें – इन सर्दियों में मशरूम खाइए और हेल्‍दी रहिए

इन बातों का भी रखें ध्‍यान

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

मक्का के ढ़ोकले बनाने के लिए पापड़ खार जिसे साजी भी कहते हैं पंसारी की दुकान में आसनी से मिल जाता है। पापड़ खार स्वाद में नमक जैसा होता है जो कि मार्केट में डली के रूप में मिलता है। यह भुरभुरा होता हैं हाथ से बड़ी आसानी से नमक की तरह बिखर जाता है। पापड़ खार से डालने से मक्के के ढ़ोकले स्पंजी व स्वादिष्ठ बनते है। ढ़ोकले बनने में समय थोड़ा ज्यादा या कम लग सकता है, यह ढ़ोकले के साइज पर निर्भर करता है। इसमें आप चाहें तो मटर और सीजनल सब्जी मिलाकर भी और हेल्‍दी बना सकती हैं।

About the Author

... Read More