Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Winter Tips: सर्दियों में भीगी हुई मूंगफली के साथ गुड़ खाने से कंट्रोल होता है ब्लड प्रेशर, मिलते हैं ये 10 गजब के फायदे

सर्दियों में मूंगफली के साथ गुड़ खाने के ढेरों फायदे हैं। जी हां, ठंड के दिनों में मूंगफली और गुड़ से बनी चिक्की खाने से आपको अंदर से गर्मी मिलती है, जो आपको सर्दी-जुकाम से दूर रखती है। इतना ही नहीं इन दोनों के सेवन से आपकी बॉडी में गर्माहट बनी रहती है।

Winter Tips: सर्दियों में भीगी हुई मूंगफली के साथ गुड़ खाने से कंट्रोल होता है ब्लड प्रेशर, मिलते हैं ये 10 गजब के फायदे
Winter Tips: सर्दियों में भीगी हुई मूंगफली के साथ गुड़ खाने से कंट्रोल होता है ब्लड प्रेशर, मिलते हैं ये 10 गजब के फायदे

Written by Jitendra Gupta |Updated : October 23, 2020 11:54 AM IST

सर्दियां आते ही हमें ऐसे फूड्स की तलाश होती है, जो हमें अंदर से गर्मी दे सके। इस तलाश में हम न जानें कौन-कौन से फूड्स तलाशते हैं लेकिन असली चीजों को भूल ही जाती है। बहुत सस्ती और आसानी से मिल जाने वाली ये चीजें आपको न सिर्फ अंदर से गर्मी देती हैं बल्कि आपको अनेक फायदे भी पहुंचाती है। इन्हीं में शामिल हैं मूंगफली और गुड़। सर्दियों में इन दोनों के सेवन से हमारी सेहत अच्छी रहती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दोनों के मिश्रण में जबरदस्त फायदे छिपे हुए हैं। सर्दियों में तो सिर्फ मूंगफली खाना भी फायदेमंद माना जाता है लेकिन जब आप मूंगफली के साथ गुड़ खाते हैं तो इसके स्वास्थ्य लाभ और भी बढ़ जाते हैं। एक शोध के मुताबिक, सर्दियों में मूंगफली के साथ गुड़ खाने के ढेरों फायदे हैं। जी हां, ठंड के दिनों में मूंगफली और गुड़ से बनी चिक्की खाने से आपको अंदर से गर्मी मिलती है, जो आपको सर्दी-जुकाम से दूर रखती है। इतना ही नहीं इन दोनों के सेवन से आपकी बॉडी में गर्माहट बनी रहती है। आइए जानते हैं सर्दियों में इनसे होने वाले फायदे।

मूंगफली के फायदे

मूंगफली को ह्रदय के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है और यह शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने का काम करती है। मूंगफली अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने का काम करती है। इतना ही नहीं मूंगफली पेट के कैंसर, ब्रैस्ट कैंसर और फंगल इन्फेक्शन जैसी बीमारियों की संभवनाओं को भी कम करती है। मूंगफली, शरीर के लिए आवश्यक कई मिनरल्स जैसे आयरन, जिंक, मैग्नीशियम, पोटैशियम, कैल्शियम, सेलेनियम, मैंगनीज, कॉपर का भी बहुत अच्छा स्रोत होता है, जो आपको सर्दियों के मौसम में फिट रखने के लिए पर्याप्त है।

मूंगफली में गजब के विटामिन और फाइबर होता है। 100 ग्राम कच्ची मूंगफली में 1 लीटर दूध के बराबर प्रोटीन होता है।

Also Read

More News

गुड़ से होने वाले फायदे

गुड़, मैग्नीशियम के अच्छे स्रोत मे से एक है और इसके सेवन से मांसपेशियों, नसों और रक्त वाहिकाओं को थकान से राहत मिलती है। गुड़ में मौजूद पोटेशियम की उच्च मात्रा आपके ब्लड प्रेशर को नियंत्रित बनाए रखने में भी मदद करती है। गुड़, खून की कमी से पीड़ित लोगों के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है। इतना ही नहीं गुड़, आयरन का भी एक अच्छा स्रोत माना जाता है और यह शरीर में हीमोग्लोबिन के लेवल को भी बढाने में मदद करता है। गुड़ के सेवन से पेट में गैस बनने और पाचन क्रिया से जुड़ी अन्य समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

खाना खाने के बाद गुड़ का सेवन आपको खाना पचाने में मदद करता है। सर्दी के दिनों में या सर्दी होने पर गुड़ का सेवन से आपको गर्माहट मिलती है। दरअसल गुड़ की तासीर गर्म होती है, जो सर्दी, जुकाम और खास तौर पर कफ से आपको राहत दिलाने में मदद करती है। गुड़ के साथ मूंगफली का सेवन करने से हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है और साथ ही स्किन में चमक आती है। इतना ही नहीं ये दोनों आपके अंदरूनी अंगों को शक्ति प्रदान करते हैं। ठंड के दिनों में इनके सेवन से शरीर को गर्मी मिलती ही है साथ ही रोग-प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।

About the Author

... Read More