सुबह की चाय को 'अमृत' बनाने के लिए उसमें डालें ये 1 चीज! सर्दी-खांसी, जुकाम और ब्लड शुगर जैसी समस्याएं होंगी दूर

winter tea: चाय की सुगंध बढ़ाने और उसे अधिक हेल्दी बनाने के लिए अदरक, लौंग आदि चीजों का भी प्रयोग होता आ रहा है लेकिन एक चीज जो चाय को अमृत के समान बना सकती है वह है तुलसी।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : November 8, 2020 11:45 AM IST

winter tea: सर्दियां आते ही सुबह उठकर लोगों को चाय की चुस्की लेना बहुत ज्यादा पसंद होता है और चाय जब शानदार बनी हो तो पूरा दिन ही आपका मूड बेहतर हो जाता है। हालांकि बहुत से लोग चाय में अलग-अलग चीजें मिलाकर पीना पसंद करते हैं, जिसके कारण अब बाजार में नई तरीके के चीय भी मिलने लगी हैं। हालांकि चाय की सुगंध बढ़ाने और उसे अधिक हेल्दी बनाने के लिए अदरक, लौंग आदि चीजों का भी प्रयोग होता आ रहा है लेकिन एक चीज जो चाय को अमृत के समान बना सकती है वह है तुलसी।

जी हां, तुलसी एक ऐसा पौधा है, जो लगभग हर भारतीय घर में लगाया जाता है और इसका अपना ही पारंपरिक महत्व है। आयुर्वेद के मुताबिक, सैंकड़ों वर्षों से तुलसी का प्रयोग आयुर्वेदिक दवाओं को बनाने के लिए किया जाता रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तुलसी के पत्तों से बनी चाय आपकी सेहत के लिए कितनी लाभकारी है। अगर आप सुबह उठकर खाली पेट तुलसी के पत्ते भी चबाते हैं तो भी आपके शरीर को कई फायदे मिलते हैं लेकिन अगर आप सुबह उठकर तुलसी के पत्तों की बनी चाय पीते हैं तो ये आपके लिए बिल्कुल अमृत के समान होगी।

अगर आप चाय पीने के शौकीन हैं और आप पूरे दिन में 4 से 5 चाय पी जाते हैं तो आपको अब दूध की चाय या फिर कॉफी की जगह तुलसी वाली चाय पीनी चाहिए क्योंकि ये आपको कई रोगों से मुक्त रखने का काम करती है। तो आइए जानते हैं तुलसी के पत्तों से बनी चाय पीने के फायदे।

तुलसी के पत्तों से बनी चाय पीने के फायदे

ब्लड शुगर रहता है कंट्रोल

अगर आप डायबिटीज के शिकार हैं और आपको चाय पीने की लत है तो आपके लिए तुलसी के पत्तों की चाय काफी लाभकारी सिद्ध हो सकती है। जी हां, डायबिटीज रोगी अगर नियमित रूप से तुलसी के पत्तों की बनी चाय का सेवन करते हैं तो आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। हां इस बात का ध्यान रखें कि तुलसी की चाय में शहद का इस्तेमाल बिल्कुल भी न करें। दरअसल चाय में तुलसी के पत्ते डालने और इस पेय को पीने से शरीर में कार्बोहाइड्रेट और फैट मेटाबॉलिज्म दुरुस्त रहता है, जिसके कारण रक्त में मौजूद शुगर नहीं बढ़ता है बल्कि इससे आपको एनर्जी मिलती है।

पाचन तंत्र रहता है दुरुस्त

तुलसी के पत्तों की बनी चाय आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में बहुत ज्यादा मदद करती है। तुलसी के पत्तों की बनी चाय शरीर में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और लिपिड के उचित पाचन और अवशोषण को सुनिश्चित करने में आपकी मदद करती है। नियमित रूप से तुलसी के पत्तों की बनी चाय का सेवन करने से आपके लिए भोजन को पचाना आसान हो जाता है।

इसके अलावा तुलसी की चाय में ऐसे गुण मौजूदा होते हैं, जो ऐंठन को कम करने का काम करते हैं। इस गुण के कारण कब्ज से पीड़ित लोगों को कब्ज दूर करने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं ये चाय लिवर और मूत्राशय को डिटॉक्सीफाई करने के साथ-साथ सूजन को कम करने में भी आपकी मदद करती है।

गले में जमा बलगम को निकाल फेंकती है चाय

तुलसी के पत्तों से बनी चाय आपको सर्दी, खांसी व अन्य श्वसन समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करती है। तुलसी की चाय में यूजीनॉल, कैंपेन और सिनेओल जैसे कई एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो आपके गले में मौजूद कफ को बाहर निकालने में मदद करते हैं।

इसके अलावा, तुलसी की चाय में एंटीसेप्टिक और जीवाणुरोधी गुण भी होते हैं, जो श्वसन समस्याओं के लक्षणों को दूर करने के साथ-साथ इन्हें ठीक करने का काम करते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source