Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सर्दी के मौसम में जिंक की कमी हो सकती है खतरनाक, डाइट में ये फूड करें शामिल

इन सर्दियों में आप अपने डाइट में कुछ खास चीजों को शमिल करके जिंक की कमी को ठीक कर सकते हैं।

सर्दी के मौसम में जिंक की कमी हो सकती है खतरनाक, डाइट में ये फूड करें शामिल
सर्दी के मौसम में जिंक वाले खाद्य पदार्थ क्यों जरूरी हैं ? ©Shutterstock.

Written by akhilesh dwivedi |Published : December 30, 2018 3:17 PM IST

सर्दी के मौसम में खान-पान पर अगर विशेष ध्यान दिया जाय तो शरीर मजबूत और स्वस्थ्य रहता है। सर्दियों में खान-पान पर विशेष जोर इसलिये भी दिया जाता है क्योंकि इस मौसम में खाना सही तरीके पचता है और शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषण मिलता है।

ज्यादातर लोगों में देखा जाता है कि उनके शरीर में जिंक की कमी हो जाती है। जिंक की कमी से शरीर में कई तरह के रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। इन सर्दियों में आप अपने डाइट में कुछ खास चीजों को शमिल करके जिंक की कमी को ठीक कर सकते हैं। ठंड के मौसम में विटामिन डी की कमी क्यों है खतरनाक ?

आइए जानते हैं जिंक की कमी को ठीक करने के लिए सर्दी के मौसम में किन चीजों को शामिल करना चाहिए।

Also Read

More News

मूंगफली

मूंगफली ज़िंक का सबसे बड़ा स्रोत है इसके सेवन से आपके शरीर में ज़िंक की कमी नहीं होगी। आपको बता दें की मूंगफली में ज़िंक के अलावा आयरन, विटामिन ई, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फोलिक एसिड तथा फाइबर भी प्रचुर मात्रा में होता है। शरीर में विटामिन डी और कैल्शियम की कमी, करना पड़ सकता है गंभीर बीमारियों का सामना।

लहसुन

लहसुन भी ज़िंक का एक अहम स्रोत है इसके सेवन से आपको ज़िंक की कमी नहीं होगी इसके अलावा विटामिन ए, बी और सी के साथ आयोडीन, आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम भी आपके शरीर में प्रचुर मात्रा में उपलभ्ध रहेगा।

इस विटामिन की कमी से हो सकता है कैंसर, जानें रोचक तथ्य।

मशरुम

मशरुम को सुपरफूड के नाम से भी जाना जाता है। इसमें बहुत सारा मिनरल, जिसमें जिंक भी अच्‍छी मात्रा में पाया जाता है। साथ ही मशरुम में उपयोगी मिनरल जैसे, पोटेशियम, फॉस्‍फोरस, कैल्शियम और तमाम उपयोगी प्रोटीन पाये जाते हैं जो हमारे शरीर को हृदय रोग और कैंसर से बचाने में मदद करते हैं।

अंडे की ज़र्दी

अगर आप अंडा खाते है तो अंडे की ज़र्दी में भी ज़िंक प्रचुर मात्रा में होता है इसके सेवन से आपको कैल्‍शियम, आयरन, फॉस्‍फोरस, थाइमिन, विटामिन बी6, फोलेट, विटामिन बी12 और पैंथोनिक एसिड भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

तिल

तिल में बहुत अधिक मात्रा में जिंक पाया जाता है। साथ ही इसमें कई प्रकार के प्रोटीन, कैल्शियम, बी काम्‍प्‍लेक्‍स और कार्बोहाइट्रेड आदि तत्‍व पाये जाते हैं। तिल में फोलिक एसिड भरपूर मात्रा में होता है। यह मोनो-सैचुरेटेड फैटी एसिड का एक स्रोत है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है।

शरीर के वो 5 अंग जिनको दबाने से वजन कम होता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

सर्दी में सुबह टहलने से पहले जरूर ध्यान में रखें ये बातें।

About the Author

... Read More