... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Published : November 20, 2018 5:56 PM IST
ठंड के मौसम में लगाएं ये 7 तड़के। ©Shutterstock.
छौंक या तड़के का भारतीय खान-पान में विशेष महत्व है। अगर आप ये सोचते हैं कि इसके सिर्फ स्वाद बढ़ता है तो आप गलत हैं। क्योंकि छौंक में उपयोग किये जाने वाले मसाले हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। भारत में खान-पान में छौंक लगाने के भी कई प्रकार हैं। अलग-अलग प्रकारों को आप हफ्ते के 7 दिन अलग-अलग उपयोग कर सकते हैं। छौंक में उपयोग होने वाले हींग, जीरा, राई, लहसुन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करते हैं। देसी घी का छौंक शरीर में अच्छे फैट को बढ़ाने का काम करता है। आइए जानते हैं हफ्ते में 7 दिन के अलग-अलग छौंक......
प्याज़-जीरा-अदरक-लहसुन-हरी मिर्च का छौंक
यह छौंक पंजाबी खाने के स्वाद को और भी बढ़ा देता है. इसमें मिक्स हरी मिर्च वेट लॉस में, लहसुन सर्दीज़ुकाम में और प्याज़ इम्युनिटी को बढ़ाता है।
लहसुन-हींग का छौंक
डिश का फ्लेवर बढ़ाने चाहते हैं, तो उसमें लहसुन-हींग का छौंक लगाएं. वैसे तो यह छौंक अरहर और पीली मूंग दाल में लगाते है, पर आप चाहें तो सादी खिचड़ी में भी इस छौंक को लगा सकते हैं. इस छौंक में डाले जानेवाला लहसुन और हींग दोनों पेट के लिए फ़ायदेमंद होते हैं।
राई-हींग-हल्दी का छौंक
यह छौंक गुजराती खाने में लगाते हैं. राई कोलेस्ट्रॉल के लेवल का कम करती है और पाचन शक्ति को मज़बूत बनाती है। हींग कब्ज़ और गैस में आराम दिलाती है, जबकि एसिडिटी को नियंत्रित करती है।
देसी घी का छौंक
देसी घी का छौंक खाने के स्वाद को और भी बढ़ा देता है. यह छौंक कढ़ी में लगाते हैं. इसमें मिक्स मेथी खाना पचाने में मदद करती है और साबूत लाल मिर्च पेट में होनेवाली जलन को दूर करती है।
राई-चना का छौंक
चना और उड़द दाल होने के कारण यह छौंक पौष्टिकता से भरपूर होता है, जो साउथ इंडियन फूड में लगाया जाता है। चना दाल में फाइबर, कैल्शियम और प्रोटीन अधिक मात्रा में होता है, जबकि उड़द दाल में प्रोटीन के अलावा अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो याददाश्त को बढ़ाते हैं।
पंचफोरन का छौंक
राई-जीरा-कलौंजी-मेथी-सौंफ को मिलाकर बनाकर बनाया गया पंचफोरन का छौंक बंगाली खाने में लगाया जाता है। इसमेंं मिक्स कलौंजी जोड़ों के दर्द में कलौंजी बहुत फ़ायदेमंद होती है। सौंफ मुंह की दुर्गंध को दूर करता है और जीरा पाचन शक्ति को बढ़ाता है।
साबूत मसालों का छौंक
साबूत मसालों के इस छौंक को कश्मीरी खाने में लगाया जाता है. इस छौंक में मिलाए जानेवाले साबूत मसाले शरीर का गरमी देते हैं, जिससे ठंड में राहत मिलती है. इस साबूत मसालों में शामिल लौंग दांत के दर्द में बहुत उपयोगी होती है, जबकि तेजपत्ता दिल की बीमारियों के ख़तरे को कम करता है।
ये भी पढ़ेंः वायु प्रदूषण से आंखों पर पड़ता है ऐ असर, जानें बचाव के उपाय।
ये भी पढ़ेंः वेट लिफ्टिंग से हार्ट होता है मजबूत और डायबिटीज भी रहता है दूर, जानें अन्य फायदे।
ये भी पढ़ेंः सर्दी के मौसम में छोटे बच्चों का कैसे रखें ख्याल ? जानें एक्सपर्ट्स टिप्स।
ये भी पढ़ेंः अंडे का पोषक तत्व मिल रहा है या नहीं ?
ये भी पढ़ेंः दिल की बीमारी और डायबिटीज से रहना है दूर तो रोजाना करें यह एक्सरसाइज।