Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

तेजी से वजन कम करने के लिए रोजाना पीएं ये 2 सूप 1 महीने में पेट की चर्बी हो जाएगी गायब

कमर के मोटापा से अगर परेशान हैं तो आपको सर्दी के मौसम में इन दो सूप को जरूर ट्राई करना चाहिए। सब्जियों के सेवन से वजन कम करना आसान होता है। इन सर्दियों में आप बेली फैट बर्न करने वाले इन दोनों सूपों को जरूर ट्राई करें.

तेजी से वजन कम करने के लिए रोजाना पीएं ये 2 सूप 1 महीने में पेट की चर्बी हो जाएगी गायब
Winter special Weight loss: सर्दियों में वजन कम करने के लिए सब्जियों का सूप | TheHealthSite Hindi

Written by akhilesh dwivedi |Updated : January 28, 2020 6:00 PM IST

सर्दियों में वजन घटाने की उपाय अगर आप खोज रहे हैं। आपका जवाब हां तो हम यहां पर दो विंटर स्पेशल सूप (Winter Special Weight loss Soup) के बारे में बता रहे हैं। ये दोनों सूप तेजी से वेट लॉस (Quick Weight loss Recipes) करने के साथ आपको कड़ाके की ठंड से भी बचाते हैं। सर्दी के मौसम में अगर खान-पान पर विशेष ध्यान दिया जाय तो हेल्थ बेहतर हो जाती है। अगर आप भी वजन कम करने (Vegetable soup for Weight loss) के लिए प्रयासरत हैं तो आपको विशेष ध्यान देना चाहिए। कमर के मोटापा (Belly Fat) से अगर परेशान हैं तो आपको सर्दी के मौसम में इन दो सूप को जरूर ट्राई करना चाहिए। सब्जियों के सेवन से वजन कम करना आसान होता है। पेट की चर्बी कम करने और कमर का मोटापा कम करने के लिए कुछ खास रेसिपी भी हैं।

हम यहां वजन कम करने में सहायक सब्जियों के माध्यम से बनने वाले दो बेहतरीन सूप के बारे में बता रहें हैं जिनका एक महीने तक सेवन करने पर आपके कमर का मोटापा कम हो जाता है। तो आइए जानते हैं इन दो सूपों के बनाने का तरीका। ये भी पढ़ेंः पेट व कमर का मोटापा 1 हफ्ते में होगा दूर, जीरा और दालचीनी का ऐसे करें प्रयोग।

फैट बर्निंग सूप 

Winter special Weight loss vegetable soup for weight loss

Also Read

More News

इस सूप में आपको ठंड के मौसम में मिलने वाली जो सब्जी पंसद वो भी मिला सकते हैं। ठंड में मिलने वाली सभी सब्जियां वजन कम करने का सबसे अच्छा सूप बनाती हैं। बेली फैट बर्न करने के लिए यह सूप बहुत कारगर होता है।

सूप की सामग्री

  • 4 मीडियम साइज प्याज
  • 3 टमाटर
  • एक छोटा पत्ता गोभी
  • 1 हरी शिमला मिर्च
  • 1 हरी धनिया

वेट लॉस सूप बनाने का तरीका

इन सभी चीजों को छोटे-छोटे टुकड़ो में काट लें और इसे एक पैन में डाल दें। इसके साथ ही इसमें इतना पानी डालें कि सब्जियां डूब जाएं। इसके बाद इसमें Vegetable Bouillon और Seasoning डालकर ढक दें। कम से कम 10 मिनट तेज आंच में पकाएं। इसके बाद आंच धीमी करके तब तक पकाएं। पक जाने के बाद इसमें हर्ब्स डालकर गर्मागर्म सर्व करें। ये भी पढ़ेंः कमर पतली करने के लिए खाएं ये 5 फूड। 

इटालियन वेट लॉस सूप 

Winter special Weight loss Italian Weight Loss Soup

यह सूप सर्दियों में उपयोग करने पर कमर का मोटापा आसानी से कम किया जा सकता है। ठंड के मौसम में इस सूप के सेवन से शरीर को गर्माहट मिलती है। यह सूप शरीर का मेटबॉलिक रेट बेहतर करता है। बेहतर मेटाबॉलिज्म तेजी से वजन घटाने में मदद करता है।

वजन कम करने वाले सूप की सामग्री 

  • 2 बड़े प्याज
  • 2 कली अदरक
  • 2 तुरई
  • 1 मिर्च
  • हरी और लाल पत्ता गोभी पर्याप्त मात्रा में
  • 300 ग्राम पालक
  • 3 बड़े टमाटर
  • एक चौथाई चम्मच लाल मिर्च
  • एक चम्मच जीरा और आर्गेनों
  • एक चुटकी तुलसी
  • स्वादानुसार नमक और काली मिर्च

सूप बनाने का तरीका

इन सभी चीजों को एक सूप पैन में डाले और पानी डालकर पकाएं। जब सब्जियां पक जाएं तो गैस बंद कर दें। इसके बाद हल्का गुनगुना ही इस सूप का सेवन करें। नियमित तौर पर इन दोनों सूप के सेवन से आप आसानी से वजन कम कर पाते है।

ये भी पढ़ेंः रात में जगने वालों को हो सकती हैं ये 4 अलग-अलग सोने की बीमारी।

ये भी पढ़ेंः देर रात तक जागने से होती हैं ये बीमारियां, जानें कारण और निदान।

ये भी पढ़ेंः गैस व कब्ज की समस्या दूर करने के लिए कौन-कौन सी एक्सरसाइज करें ?

ये भी पढ़ेंः ठंड के मौसम में जान ले चेहरा धोने का सही तरीका।

ये भी पढ़ेंः लाइलाज जीका वायरस से बचने के बेहतर उपायों के बारे में जानते हैं ?

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

ये भी पढ़ेंः सीताफल के बीज से कैंसर व डायबिटीज का खतरा होता है कम, जानें कैसे करें उपयोग।

About the Author

... Read More