सर्दी के मौसम में दर्द की परेशानी ? खान-पान में करें ये बदलाव जरूर मिलेगा आराम

बदलती जीवनशैली ने आजकल युवाओं को भी दर्द की चपेट में ले लिया है। अगर आप भी सर्द मौसम में दर्द से परेशान रहते हैं तो आपको अपने खान-पान में कुछ आयुर्वेदिक टिप्स को अपनाना चाहिए।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : November 9, 2019 5:34 PM IST

सर्दियों के मौसम में दर्द होने की समस्या अक्सर लोगों में होती है। कुछ लोगों को जोड़ों व हड्डियों में दर्द होता है तो कुछ लोगों के मांसपेशियों में दर्द होता है। सामान्यतया यह परेशानी एक उम्र के बाद ज्यादा होने लगती है। बदलती जीवनशैली ने आजकल युवाओं को भी दर्द की चपेट में ले लिया है। अगर आप भी सर्द मौसम में दर्द से परेशान रहते हैं तो आपको अपने खान-पान में कुछ आयुर्वेदिक टिप्स को अपनाना चाहिए। आइए जानते हैं सर्दियों में खान-पान में क्या बदलाव करना फायदेमंद होता है।

लहसुन

अपनी डाइट में हर दिन लहसुन को शामिल करें। इसका सेवन करने से अर्थराइटिस के रोगियों को बहुत फायदा होता है. इसमे मौजूद एंटी बैक्टीरियल, एंटीफंगल, एंटी बायोटिक और एंटी इंफ्लेमेट्री गुण जोड़ों के दर्द से निजात दिलाने में मदद करते हैं। लहसुन की तासीर गर्म होती है इसलिए गर्मियों के मौसम में रोजाना 1 या 2 कली ही खाएं।

ब्रोकली

पोषक तत्वों से भरपूर ब्रोकली जोड़ों के दर्द में आराम दिलाने में काफी सहायक है। इसमें कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, आयरन, विटामिन ए और सी, क्रोमियम पाया जाता है जो हमारे शरीर को हेल्दी रखने का काम करता है। रोजाना ब्रोकली का सेवन करने से धीरे-धीरे बढ़ रहे गठिया के रोग को काबू किया जा सकता है।

हल्दी

हल्दी में करक्यूमिन तत्व होता है, जो बीमारी फैलने वाले बैक्टीरिया को खत्म करता है इसलिए गठिया के दर्द के मरीजों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

बथुआ

बथुआ के पत्तों का रस बहुत इस बीमारी के लिए काफी कारगार उपाय है। अपनी डाइट में बथुआ को शामिल करें और इसके साथ ही रोजाना इसके पत्तों का रस पीएं। ध्यान रखें इस रस के स्वाद को अच्छा करने के लिए इसमें कुछ न मिलाए। तीन महीने तक इस रस का सेवन करने के बाद आपको इसका असर साफ देखने को मिलेगा।

ओमेगा-3 एसिड

ओमेगा-3 फैटी एसिड का सेवन करें. इसके लिए आपको अपनी डाइट में एल्गी ऑयल, फिश ऑयल, सैमन मछली को शामिल करना चाहिए।

इन  बातों का रखें ध्यान 

  • टहलना बंद ना करें
  • व्यायाम करना न छोड़ें
  • वसायुक्त भोजन का इस्तेमाल न करें
  • फास्ट फूड और डिब्बाबंद खाना खाने से बचें

ये भी पढ़ेंः सर्दी के मौसम में अचानक शुरू हो रहा है ये दर्द तो हो सकते हैं ये कारण।

ये भी पढ़ेंः सर्दी के मौसम में बड़ी इलायची का क्यों करे सेवन।

ये भी पढ़ेंः सुबह उठने के 20 मिनट तक कुछ नहीं खाते हैं तो होते हैं ये 4 नुकसान।

ये भी पढ़ेंः कैल्शियम के लिए शाकाहारी लोग ठंड के मौसम जरूर खाएं ये 5 सुपरफूड।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source