Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
arm healthy breakfast ideas: सर्दियां अपने साथ कई बीमारियां लाती हैं। ये जहां एलर्जी को ट्रिगर करती है, वहीं ये अस्थमा, सीओपीडी और ब्रोंकाइटिस जैसे रोगों का भी कारण बनती है। इसके अलावा इम्यूनिटी कमजोर होने के कारण आपको रोज-रोज कोई ना कोई बीमारी हो सकती है। जैसे कि मौसमी इंफेक्शन। ऐसे में आपको अपनी डाइट को सही करने की जरुरत है और इसके लिए आप नाश्ते (winter healthy breakfast) में कुछ चीजों को शामिल कर सकते हैं। ये चीजें जहां आपके शरीर को गर्म रखेंगी वहीं आपको मौसमी इंफेक्शन से बचाव में मदद करेंगी। तो, आइए जानते हैं इसके बारे में।
सर्दियों में आपको खुद को गर्म रखने के लिए रोजाना 1 अंडा नाश्ते में जरूर खाएं। दरअसल, अंडे में ओमेगा-3 फैटी एसिड होने के साथ हाई प्रोटीनहोता है जो कि शरीर को गर्म रखने में मददगार है। इसके अलावा रोजाना एक अंडा नाश्ते में खाने से ये आपके लिए ब्रेन बूस्टर की तरह काम करता है और दिमाग को तेज करने में मददगार है।
गुड़ में आयरन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, पोटेशियम और फोलिक एसिड होता है, जो कि शरीर को गर्म रखने के साथ हेल्दी रखने में भी मददगार है। गुड़ का आप कई प्रकार से सेवन कर सकते हैं। आप नाश्ते में इसकी रोटी खा सकते हैं। इसका हलवा और खीर खा सकते हैं। अगर कुछ ना हो तो आप दही के साथ गुड़ खा सकते हैं।
शकरकंद और दूध दोनों ही पेट के लिए जहां हेल्दी है, वहीं ये ब्रेन बूस्टर की तरह भी काम करता है। आप शकरकंद और दूध दोनों को मैश करके अपने नाश्ते में खा सकते हैं। इसका फाइबर जहां पेट को भरा रखेगा, वहीं दूध का प्रोटीन शरीर को एनर्जी देगा और ये दोनों मिल कर शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करेंगे।
ड्राई फ्रूट्स का सेवन सर्दियों में ज्यादा फायदेमंद है। ये इसलिए क्योंकि ड्राई फ्रूट्सशरीर में गर्मी पैदा करते हैं और एनर्जी बूस्ट करने में मददगार हैं। साथ ही इनमें एक साथ कई मल्टीन्यूट्रिएंट्स होते हैं, जैसे फाइबर, कैल्शियम, प्रोटीन, आयरल और ओमेगा-3। तो, आप सर्दियों में किशमिश, पिस्ता, अखरोट और बादाम जैसे ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं।
रागी में गर्मी पैदा करने वाले तत्व होते हैं। साथ ही इसमें आयरन की भी अच्छी मात्रा होती है। आप रागी का पराठा बना कर हर दिन खा सकते हैं, जो कि आपके पेट को लंबे समय के लिए भरा रखेगा और आपके शरीर को ताकत भी देगा। साथ ही ये डायबिटीज जैसे रोगों के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है। तो, रागी का पराठा खाएं और शरीर में गर्मी बनाए रखें।