... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : November 22, 2018 6:07 PM IST
सर्दियों की बीमारियों से बचना है तो अपने आहार में आंवला जरूर शामिल करें, इसके लिए आप यह स्वादिष्ट रेसिपी भी अपना सकते हैं। © Shutterstock.
आंवला सर्दियों का वरदान माना जाता है। कहते हैं कि इस मौसम में फैलने वाले संक्रमण से बचने के लिए आंवले को अपने आहार में शामिल करना बहुत जरूरी है। आंवले में मौजूद विटामिन सी एंटी ऑक्सीडेंट का काम करता है। पर कुछ लोग आंवले की अत्यधिक खटास के कारण इसे खा नहीं पाते। अगर आपको भी है यह समस्या तो आप इसकी चटपटी चटनी बनाकर इसे अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। यह भी पढ़ें - शरीर के लिए आवश्यक 6 पोषक तत्वों में पानी भी है जरूरी, जानें क्यों
आंवले की चटनी बनाने की विधि
आवश्यक सामग्री
आंवले – 100 ग्राम,
हरा धनिया – 50 ग्राम,
हरी मिर्च – 04,
लहसुन-10 कली,
काली मिर्च - 07,
हींग – 01 चुटकी,
नमक – स्वादानुसार।
आंवले की चटनी बनाने की विधि :
आंवले की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले आंवलों को धो लें। यह भी पढ़ें – इन पांच कारणों से उम्र से पहले ही खराब हो रहे हैं घुटने
इसके बाद चाकू से उनका गूदा काट कर अलग कर लें और गुठलियों को निकाल दें।
अब हरा धनिया धो कर उसे बड़ा-बड़ा काट लें। साथ ही हरी मिर्च के भी दो-तीन पीस कर लें।
इसके बाद आंवले, हरा धनिया, हरी मिर्च, लहसुन, काली मिर्च, हींग और नमक मिला कर सिल पर अथवा मिक्सर में बारीक पीस लें। यह भी पढ़ें – सर्दियों के लिए क्या है बेहतर ग्रीन टी या मसाला चाय ?
लीजिए, आपकी आंवले की चटपटी चटनी बनकर तैयार है। अब आंवले की चटनी को सर्विंग बाउल में निकालें और लंच/डिनर के साथ इस्तेमाल करें और स्वाद के साथ-साथ सेहत भी पाएं।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.