
Also Read
सर्दियों में अमरूद खाने से होते हैं अद्भुत सेहत लाभ।
Benefits of Guava in Hindi: सर्दी के मौसम में फल मार्केट अमरूद (Guava in Hindi) से भरा रहता है। दरअसल, अमरूद सर्दियों में ही खाया जाने वाला फल है। यह इतना पौष्टिक और हेल्दी फल है कि इसे कोई भी खा सकता है। खासकर, डायबिटीज रोगी, कब्ज से परेशान लोगों के लिए तो यह फल बहुत फायदेमंद (Benefits of Guava) होता है। अमरूद एक सस्ता और आसानी से मिलने वाला फल है। इसमें मौजूद गुण इसे सेहत के लिए बहुत महत्वपूर्ण फल बना देते हैं। पेट की कई समस्याओं का जड़ से इलाज करता है अमरूद। पाचन शक्ति को मजबूत बनाता है। अमरूद (Guava in Hindi) में सबसे ज्यादा विटामिन सी होता है। ऐसे में कोरोना काल (Corona Era) में इम्यूनिटी भी मजबूत करेगा यह फल (Guava boosts immunity)। जानें, अमरूद के स्वास्थ्य लाभ (Health Benefits of Guava in Hindi) क्या-क्या होते हैं...
डायबिटीज के रोगियों को सबसे जरूरी है शुगर लेवल को मेंटेन बनाए रखना। ऐसे में अमरूद खाना लाभदायक होगा। खासकर, बिना छिलके वाला अमरूद (amrud in hindi) खाते हैं, तो ब्लड शुगर लेवल कम होता है। अमरूद में एंटी-डायबिटिक और एंटी-हायपरलिपिडेमिक (anti-hyperlipidemic) तत्व टाइप-2 डायबिटीज (Type-2 Diabetes) को कम करने में मदद करते हैं।
बच्चों को पेट दर्द अधिक होता है, क्योंकि वे बाहर का कुछ भी उल्टा-सीधा खाते हैं। इससे पेट में कीड़े होने की समस्या बढ़ जाती है। पेट में कीड़े होने से भूख नहीं लगती। उल्टी होती है। पेट दर्द रहता है। आप अमरूद को काटकर उस पर नमक लगाएं और बच्चे को खाने के लिए दें। कीड़े मल के जरिए बाहर (Amrud khane ke fayde) निकल जाएंगे।
अमरूद ही नहीं, इसकी पत्तियां भी कई तरह के फायदों से भरी होती हैं (Amrud leaves ke fayde)। अमरूद की पत्तियों को पीसकर इस पेस्ट को डार्क सर्कल पर लगाएंगे, तो त्वचा का यह कालापन, चेहरे पर हुई सूजन जैसी समस्या भी दूर होगी।
कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए अमरूद से बेहतर कोई फल नहीं होता है। सुबह नाश्ते में पका हुआ अमरूद खाने से अगले दिन मल त्याग करने में आसानी होगी। यह पित्त की समस्या में भी दूर करता है। यदि मुंह से दुर्गंध आती है, तो अमरूद की पत्तियों को चबाएं। पत्तियों को चबाने से दांतों का दर्द कम होगा, मसूड़े स्वस्थ रहेंगे।
वजन घटाने के लिए भी अमरूद कारगर (Guava Benefits in Hindi) है। अमरूद काफी तेजी से वजन घटाता है, क्योंकि इसमें कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है। तो आपको बेली फैट (Belly Fat) तेजी से घटाना है, तो आज से ही अमरूद खाना शुरू कर दें।
कब्ज की परेशानियों को चुटकी में दूर करे अमरूद, जानें इसके और भी बेमिसाल फायदे