
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : December 13, 2023 10:55 AM IST
Healthy diet and food for infection: मौसम के अनुसार अपनी डाइट को बदलना जरूरी होता है, क्योंकि गर्मियों में हमें ठंडी चीजें खानी होती हैं और सर्दियों में गर्म चीजें। डाइट में इसके अनुसार करके हम अपने शरीर को मौसम के अनुसार अनुकूल रखने में मदद करते हैं। लेकिन मौसम के अनुसार डाइट में बदलाव करने के पीछे कुछ अन्य कारण भी हैं और इन्हीं में से एक है मौसम के अनुसार होने वाली बीमारियों से बचाव। सर्दियों का मौसम कई प्रकार की बीमारियां भी लेकर आता है, जिसमें कई प्रकार के संक्रमण जैसे फ्लू, थ्रोट इन्फेक्शन और यहां तक कि लंग इन्फेक्शन भी आदि। इसलिए डाइट में बदलाव करना भी बहुत जरूरी है। संक्रमणों से शरीर को बचाने के लिए इम्यूनिटी स्ट्रांग होना जरूरी है। इस लेख में हम आपको ऐसे ही फूड्स के बारे में बताने वाले हैं, जो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में आपकी मदद करते हैं और आपको सर्दियों में होने वाले कई प्रकार के संक्रमणों से बचा सकते हैं।
सर्दियों के महीने में मिलने वाली सब्जियां जैसे पालक व पत्ता गोभी आदि हेल्दी ऑप्शन है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बना सकता है। पालक व अन्य हरी सब्जियों में पाए जाने वाले कैरोटिनॉइड, बीटा कैरोटीन, ल्यूटिन व अन्य पोषक तत्व है जो इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं और आपको सर्दियों में होने वाले इन्फेक्शन से बचाए रखने में मदद करते हैं।
हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए विटामिन सी व अन्य कई खास पोषक तत्वों की जरूरत होती है और इन खट्टे फलों में ये पोषक तत्व खूब मात्रा में पाए जाते हैं। सर्दियों में सस्ते भाव में मिलने वाला संतरा आपकी इम्यूनिटी के लिए बेहद फायदेमंद है, आप रोजाना एक संतरे या फिर किसी दूसरे खट्टे फल का सेवन करके अपनी इम्यूनिटी को स्ट्रांग रख सकते हैं।
हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए ड्राई फ्रूट्स का सेवन भी कर सकते हैं। बादाम, काजू, अखरोट व किशमिश जैसे ड्राई फ्रूट्स में प्रोटीन, पोटेशियम व कैल्शियम समेत कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना आपको सर्दियों में बीमार पड़ने से बचा सकता है।
शरीर को हेल्दी रखने के लिए डाइट में डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दूध, दही, पनीर और छाछ आदि को शामिल करना जरूरी है। डेयरी प्रोडक्ट्स कैल्शियम से भरपूर तो होते ही हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। साथ ही प्रोबायोटिक्स आदि इम्यून सिस्टम को तेजी से मजबूत बनाने का काम करते हैं, जिससे आपको संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है।
इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने के लिए अपनी डाइट में साबुत अनाज को शामिल करना जरूरी है, अगर आप अपनी डाइट में साबुत अनाज को शामिल करते हैं, तो यह भी आपकी इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने में मदद करेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि यह मैग्नीशियम, आयरन व जिंक जैसे मिनरल्स, विटामिन और प्रोटीन आदि जरूरी पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत होता है।