Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Soya ke patte ke fayde: सोआ या सोया की पत्तियां (soya leaf) देखने में बिल्कुल धनिया की पत्तियों की तरह होती हैं, पर इसकी खुशबू अलग होती है। इसके फायदे भी धनिया की पत्तियों के फायदे से काफी अलग होते हैं। सर्दियों के मौसम में आप इसका सेवन जरूर करें। इससे आप सलाद या फिर सब्जी में डालकर खा सकते हैं। धनिया की चटनी बनाते हैं, तो उसमें भी सोआ की पत्तियों को मिलाया जा सकता है। सोआ की पत्तियों में कैलोरी और वसा कम होती है। ऐसे में इसे खाने से वजन भी नहीं बढ़ेगा। जानें, सोआ (Soya) खाने से सेहत पर होने वाले (Soya ke patte ke fayde) लाभ क्या हैं…
जिन महिलाओं को इर्रेगुलर पीरियड्स की समस्या अक्सर परेशान करती है, उन्हें सोआ के पत्तों का सेवन (Soya ke patte ke fayde in hindi) जरूर करना चाहिए। इससे पीरियड्स के दौरान ब्लड फ्लो सही होता है। हार्मोंन को संतुलित बनाता है, जिससे प्रत्येक महीने बिना देर हुए पीरियड्स सही समय पर होता है।
जैसा कि हम ऊपर बता चुके हैं कि सोआ की पत्तियों में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है, ऐसे में कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित बनाए रखने के लिए आप सोया का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद विटामिन, नियासिन, फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट ब्लड में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
सोआ की पत्तियों का सेवन मधुमेह रोगियों (Diabetics) को अवश्य करना चाहिए। सोया के बीज में मौजूद तेल ब्लग शुगर लेवल को कम करते हैं। सोआ की पत्तियां एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती हैं, जो कई तरह के इंफेक्शन से शरीर को बचाते हैं, साथ ही यह इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाती है।
इसके बीजों से तैयार किए गए तेल के सेवन से पाचनशक्ति मजबूत होती है। इस तेल में कीटाणुओं का नाश करने वाले गुण मौजूद होते हैं। इसके अलावा सोआ की पत्तियों में फॉलिक एसिड, विटामिन ए, सी, बीटा कैरोटीन, नियासिन आदि भी होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को मजबूत बनाते हैं।
सोआ में कैल्शियम होने के कारण हड्डियों को यह मजबूती देता है। आप इसका नियमित सेवन करेंगे, तो ऑस्टियोपोरोसिस, अर्थराइटिस जैसी हड्डियों की समस्याओं से बचे रह सकते हैं।
सोआ में कुछ ऐसे गुण मौजूद होते हैं, जो पाचनशक्ति को दुरुस्त बनाते हैं। पेट में अम्ल के लेवल को मैनेज करता है। एसिड रिफ्लेक्स, गैस, पेट दर्द, आंतों में सूजन आदि की समस्या को कम करता है। सोआ की पत्तियों में फाइबर होने के कारण पाचन तो स्वस्थ रहता ही है, कब्ज की समस्या से भी छुटकारा (Benefits of soya leaves in hindi) मिलता है।