हमारे देश में मौसम के हिसाब से हमारे खान-पान में बदलाव किए जाते हैं। ठंड या सर्दियों में शरीर की सुरक्षा और उसे हेल्दी रखने के लिए डायट में अलग-अलग तरह की चीज़ें शामिल की जाती हैं। ऐसी ही एक चीज़ है तिल। काले-सफेद तिल के दानें सर्दियों में अलग-अलग तरीकों से हमारे भोजन मे शामिल किए जाते हैं, कभी मिठाई, कभी तिल के लड्डू, तिल की खीर तो कभी तिल को तड़के या सलाद में मिलाकर खाया जाता है। लेकिन ठंड के मौसम में तिल क्यों खाया जाता है। आइए जानते हैं ठंड में तिल खाने से शरीर पर क्या असर होता है।
इम्यूनिटी बढ़ती है- तिल विटामिन, मिनरल्स, कैल्शियम, आयरन, मैग्निशियम, फाइबर, कॉपर, जिंक प्रोटीन जैसे अहम तत्वों से भरपूर होता है और इसीलिए यह हमारे शरीर के लिए न केवल पौष्टिक है बल्कि हमें कई बीमारियों से सुरक्षा देता है।
त्वचा के लिए फायदेमंद - तिल का तेल एक बहुत अच्छा मॉश्चराइज़र है। ये हमारी त्वचा का रूखापन नहीं बढ़ने देता। इससे बच्चे की त्वचा की भी मालिश की जा सकती है। इसके अलावा सिर की त्वचा का रूखापन और डैंड्रफ जैसी समस्याओं से राहत पाने के लिए भी आप तिल के तेल से सिर की मालिश कर सकते हैं।
हड्डियों को रखे मज़बूत-जोड़ों के दर्द और हड्डियों से जुड़ी तकलीफें सर्दियों के मौसम में बढ़ जाती हैं। ऐसी ही एक बीमारी है ऑस्टियोपोरोसिस जिसमें हड्डियां बहुत कमज़ोर हो जाती हैं। तिल में ज़िंक होता है। यह तत्व कैल्शियम को शरीर में रोककर रखने में सहायता करता है, जिससे कि ऑस्टियोपोरोसिस जैसी गंभीर बीमारी का ख़तरा कम होता है।
वेट मेंटेन करने में मददगार- सर्दियों में पाचन तंत्र धीमा होता है और मेटाबॉलिज़्म रेट भी कम हो जाती है। तिल में मौजूद प्रोटीन पूरे शरीर को भरपूर ताकत और एनर्जी देता है। इससे मेटाबॉलिज्म भी अच्छी तरह काम करता है। इसीलिए आपको भोजन पचाने और वजन बढ़ने से रोकने में मदद मिलती है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.