सर्दियों में बढ़ जाती हैं डायबिटीज़ से जुड़ी परेशानियां, काम आएंगी ये डायट टिप्स

सर्दियों का मौसम डायबिटिक्स के लिए मुश्किलभरा होता है। ऐसे में अगर आप अपनी डायट को भी मौसम के अनुसार बदल देगें तो, आपके लिए डायबिटीज को नियंत्रण में रखना आसान होगा। इन सर्दियों में डायबिटिक्स अपनी डायट को इस प्लान (Diet Plan) के हिसाब से बदल सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 19, 2020 8:01 AM IST

Winter Diet Plan for Diabetics: भारत मे डायबिटीज के मरीज़ों की संख्या (Diabetes in India) बहुत अधिक है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइज़ेशन (World Health Organization) के आंकड़ों के अनुसार, भारत में तकरीबन 7 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं। मधुमेह या डायबिटीज (Diabetes) एक ऐसी स्थिति है जिसमें रक्त में ग्लूकोज़ यानि शुगर का स्तर अनियमित हो जाता है और इसी वजह से कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं। हालांकि, डायबिटीज को लाइफस्टाइल से जुड़े कुछ बदलाव (जैसे- हेल्दी डायट, एक्सरसाइज, तनाव और सही स्लीपिंग पैटर्न) की मदद से मैनेज किया जा सकता है। इसी तरह, तापमान और मौसम बदलने के साथ ब्लड शुगर लेवल मैनेज करने के लिए भी कुछ विशेष सावधानियां बरतनी चाहिए। (Winter Diet Plan for Diabetics in Hindi)

सर्दियों का मौसम डायबिटिक्स के लिए मुश्किलभरा होता है। ऐसे में अगर आप अपनी डायट को भी मौसम के अनुसार बदल देगें तो, आपके लिए डायबिटीज को नियंत्रण में रखना आसान होगा। इन सर्दियों में डायबिटिक्स अपनी डायट को इस प्लान (Diet Plan) के हिसाब से बदल सकते हैं। (Winter Diet Plan for Diabetics)

Winter Health Tips for Diabetics अगर आप अपनी डायट को भी मौसम के अनुसार बदल देगें तो, आपके लिए डायबिटीज को नियंत्रण में रखना आसान होगा

कोरोना काल और सर्दियों में डायबिटीज डायट होनी चाहिए ऐसी (Winter Meal Plan for Diabetics):

सुबह का नाश्ता

रातभर के अंतराल के बाद आप क्या खाते हैं, उसी के अनुसार आपके ब्लड शुगर लेवल (Blood Sugar Levels) में व्यापक बदलाव आ सकते हैं। इसीलिए, सर्दियों में ऐसा नाश्ता चुनें जो, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर हो। आप सुबह के नाश्ते यानि अपने ब्रेकफास्ट में उबले अंडे, संतरा और अमरूद जैसे मौसमी फल, शकरकंद और बिना शक्कर वाली चाय या कॉफी जैसी चीज़ें शामिल कर सकते हैं।  (Breakfast Tips for Diabetics )

Myths about Rice: क्या चावल खाने से बढ़ता है डायबिटीज ? जानें चावल से जुड़े कुछ मिथक और उनका सच

दोपहर का खाना

डायबिटीज में हाई-फाइबर फूड्स के सेवन की सलाह दी जाती है क्योंकि इससे डायबिटिक्स का पेट भरता है और ब्लड ग्लूकोज़ लेवल को तेज़ी से बढ़ने से भी रोका जा सकता है। आप अपने दोपहर के खाने में सर्दियों में मिलने वाले साग, पालक और अन्य पत्तेदार सब्ज़ियों के अलावा, सलाद (टमाटर, मूली और गाजर) और मल्टीग्रेन आटे की रोटी खा सकते हैं। (Lunch in Diabetes)

Diabetes Diet Tips ठंड के मौसम में डायबिटीज के मरीज जवारी-मकई-गेहूं और बाजरा जैसे विभिन्न अनाजों के मिले-जुले आटे (Multigrain) से रोटी बनाकर भी खा सकते हैं।

शाम का नाश्ता

जैसा कि डायबिटीज में हर 2 घंटें में कुछ खाते रहने की सलाह दी जाती है। इसीलिए, अपने मेन मील्स के अलावा स्नैकिंग को भी हेल्दी बनाएं। सुबह नाश्ते के बाद और शाम को (लंच के बाद) को हल्की-फुल्की भूख लगने पर कुछ हेल्दी स्नैक्स खाएं। स्नैक्स के तौर पर आप सलाद, भूने चने, भूने मखाना और सेब, अमरूद, ककड़ी जैसे मौसमी फल (Seasonal Fruits) और सब्ज़ियां साथ रख सकते हैं।

क्या अचार खाने से बढ़ती हैं दिल की बीमारियां? रूजुता दिवेकर से जानें अचार से जुड़े सबसे बड़े मिथक और उनका सच

रात का भोजन

सर्दी की ठंडी हवाओं के बीच खुद को हेल्दी और अपने मूड को बेहतर रखने के लिए हमेशा घर का बना ताज़ा और गर्म खाना ही खाएं। एक कटोरी गर्मागर्म चिकन सूप, उबली हुई सब्ज़ियों का सलाद डिनर में रोज़ खा सकते हैं। इसके अलावा, आप सरसो-पालक-बथुआ जैसी मौसमा सब्ज़ियों (Seasonal Vegetables) का साग, जवारी-मकई-गेहूं और बाजरा जैसे विभिन्न अनाजों के मिले-जुले आटे (Multigrain) से रोटी बनाकर भी खा सकते हैं।

इन बातों का भी रखें ख्याल (Health Tips for Diabetics in Winters)

  • पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं। (Stay Hydrated)
  • रोज़ खाना निश्चित समय पर खाएं।
  • रोज़ाना एक्सरसाइज़ करें। (Exercising in Winters)
  • कार्बोहाइड्रेट्स और शक्कर की अधिक मात्रा वाली चीज़ों के सेवन से बचें।
  • हाई ब्लड शुगर की तरह लो ब्लड शुगर भी खतरनाक साबित हो सकती हैं। इसीलिए, अगर आप ब्लड शुगर लेवल को कम रखने के लिए दवाइयां खाते हैं तो, ऐसी स्थिति आपके सामने भी उत्पन्न हो सकती है। इस स्थिति से निपटने के लिए अपने बैग में हमेशा कुछ खाने की ऐसी चीज़ें रखें, जो ब्लड शुगर लेवल को बहुत कम होने से रोक सकें। किशमिश के कुछ दाने, डार्क चॉकलेट और ड्राईफ्रूट्स ऐसे समय में आपके काम आ सकते हैं।

हेल्दी फूड्स से जुड़े 5 मिथक, जिनपर कभी ना करें विश्वास, सेहत को हो सकता है बहुत नुकसान

Ganesh Acharya Weight Loss: कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने ऐसे घटाया 98 किलो वजन, शेयर की अपनी वेट लॉस जर्नी

Best Nighttime Detox Drinks: बॉडी डिटॉक्स के लिए सोने से पहले पीेएं ये 4 हेल्दी ड्रिंक्स, होगा वेट लॉस और बढ़ेगी इम्यूनिटी

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source